पानीपत में युवती को शॉपिंग के लिए लिंक भेजकर गेम खिलाया, ई वालेट से ठग लिए डेढ़ लाख

पानीपत में आनलाइन ठगी की वारदात बढ़ रही हैं। अब आनलाइन गेम खिलाने का झांसा देकर युवती को ठगा गया। इसी तरह एक लिंक भेजकर महिला के खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:59 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:59 PM (IST)
पानीपत में युवती को शॉपिंग के लिए लिंक भेजकर गेम खिलाया, ई वालेट से ठग लिए डेढ़ लाख
पानीपत में आनलाइन ठगी का मामला सामने आया।

पानीपत, जागरण संवाददाता। अगर आपके पास कोई फोन आए कि आनलाइन गेम खेलने से पैसे डबल हो सकते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं। ऐसा ही हुआ है विराट नगर की रहने वाली रिंकी दुआ के साथ। उनसे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये नहीं लौटाए जा रहे।

रिंकी ने थाना माडल टाउन को शिकायत दी कि उसके पास एक लिंक आया। बताया गया कि www.amazon17.com पर गेम खेलने से पैसे डबल होते हैं। शुरू में उसके पैसे डबल हुए भी। बाद में उससे कई नंबर पर ई-वालेट से एक लाख 53 हजार ले लिए। अब रुपये वापस नहीं किए जा रहे। रुपये मांगे तो कहा गया कि इस राशि की जीएसटी भरो तो रुपये मिलेंगे। अब उसका फोन भी नहीं उठाया जा रहा। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लिंक पर क्लिक करते ही 16 हजार कटे

पानीपत : अगर आपके पास कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक करने से पहले सोचें। खाते से पैसे कट सकते हैं। ऐसा हुआ अग्रवाल मंडी की मीनाक्षी के साथ। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसका बैंक आफ बड़ौदा में खाता है। उसके पास एक फोन आया। इसके बाद एक लिंक भेजा गया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से 16 हजार रुपये कट गए।

पासवर्ड हैक कर पैसे निकाले

पानीपत: हरि सिंह कालोनी के सन्नी के बैंक का पासवर्ड हैक कर खाते से 33 हजार 825 रुपये लिए निकाल लिए गए। सन्नी ने किला थाना पुलिस को बताया कि वह वधावाराम कालोनी में कामन सर्विस सेंटर चलाता है। मनी ट्रांसफर भी करता है। उसके खाते का पासवर्ड किसी ने हैक कर लिया। रुपये कट जाने पर उन्होंने खाते को फ्रीज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी