पटाखों से छूटेगा पीछा, पुलिसकर्मियों की मनेगी दीवाली

थाना चांदनी बाग के कर्मचारियों को अब जब्त बम-पटाखों का पहरा नहीं देना पड़ेगा। उनके लिए कोर्ट से राहत भरा आदेश आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:32 PM (IST)
पटाखों से छूटेगा पीछा, पुलिसकर्मियों की मनेगी दीवाली
पटाखों से छूटेगा पीछा, पुलिसकर्मियों की मनेगी दीवाली

जागरण संवाददाता, पानीपत : थाना चांदनी बाग के कर्मचारियों को अब जब्त बम-पटाखों का पहरा नहीं देना पड़ेगा। उनके लिए कोर्ट से राहत भरा आदेश आया है। जल्द ही पटाखों को नष्ट कराया जाएगा। इसके बाद फरियादियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उनके बैठने की व्यवस्था प्रतीक्षा कक्ष में हो जाएगी। पुलिसकर्मी को भी राहत की सांस मिलेगी। थाना चांदनी बाद प्रभारी हरविद्र सिंह का कहना है कि तहसीलदार से समय लेकर बम-पटाखों को नष्ट करा दिया जाएगा।

थाने के मेन गेट के पास प्रतीक्षा कक्ष में जब्त बम-पटाखे भर रखे हैं। इसको सील किया हुआ है। यहां पर 24 घंटे पुलिस निगरानी रख रही है। रात को कक्ष के बाहर संतरी का पहरा रहता है। अगर कोई व्यक्ति कक्ष के आसपास भी दिखाई देता है तो पुलिसकर्मी तुंरत वहां से भाग देते हैं। पुलिसकर्मी भी खौफ के साये में है। अगर पटाखों तक आग की चिगारी पहुंच जाती है तो नुकसान हो सकता है। अगर पटाखे चोरी हो जाते हैं तो अलग से शामत आ जाएगी। यह है मामला

3 नवंबर की रात को थाना चांदनी बाग पुलिस ने टीडीआइ के पास रवींद्र के गोदाम से अवैध रूप से रखे लाखों रुपये के बम-पटाखों का जखीरा पकड़ा था। इस जखीरे को प्रतीक्षा कक्ष में भर रख दिया गया था। पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखे रखने के आरोप में रवींद्र व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने बताया था कि वे पटाखे महराणा गांव के पास से एक व्यक्ति से खरीद कर लाए थे। पटाखों के मुख्य विक्रेता को काबू नहीं किया गया था।

chat bot
आपका साथी