दिव्यांग विद्यार्थी को चैरिटेबल ट्रस्ट ने सौंपी रिक्शा

सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजीव कालोनी के रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थी मुकर्रम को एक हाथ वाली रिक्शा भेंट की है। मुकर्रम आठवीं कक्षा का छात्र और तहसील कैंप के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसे आने व जाने में दो से तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 08:28 AM (IST)
दिव्यांग विद्यार्थी को चैरिटेबल ट्रस्ट ने सौंपी रिक्शा
दिव्यांग विद्यार्थी को चैरिटेबल ट्रस्ट ने सौंपी रिक्शा

पानीपत (विज्ञप्ति) : सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजीव कालोनी के रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थी मुकर्रम को एक हाथ वाली रिक्शा भेंट की है। मुकर्रम आठवीं कक्षा का छात्र और तहसील कैंप के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसे आने व जाने में दो से तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता था। सहयोग परिवार के संस्थापक गौरव लिखा ने बताया कि सोशल वर्कर सुधा झा ने ट्रस्ट के सदस्य ज्ञान अरोड़ा को बताया कि एक दिव्यांग बच्चा है, जो ठीक से चल न पाने के कारण कहीं आने-जाने में असमर्थ है। स्कूल भी बहुत मुश्किल से जा पाता है। उसका परिवार मजदूरी करता है। उसे हाथ रिक्शा दिलवाने में असमर्थ हैं। उनकी जरूरत को समझते हुए सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने तुरंत ही एक हाथ रिक्शा की व्यवस्था की और शुक्रवार उस जरूरतमंद बच्चे को उस के घर जाकर भेंट की। इस अवसर पर ज्ञान अरोड़ा, राजीव चोपड़ा, मोहित बजाज, अनिल रेवड़ी, पंकज दुआ, वैभव छाबड़ा, आशु दुआ, आशु टुटेजा, रचित जग्गा, ललित कुमार व सुधा झा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी