कुरुक्षेत्र में जियो टावर में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, केस दर्ज

कुरुक्षेत्र में जियो टावर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही कर्मचारियों को भी धमकी दी है। कर्मचारी ने शिकायत में कहा कि अराजकतत्‍वों ने टावर में तोड़फोड़ की। इससे नेटवर्क सेवा भी बाधित हुई। उन्‍होंने कार्रवाई की मांग की है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:36 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में जियो टावर में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, केस दर्ज
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जियो टावर में तोड़फोड़ की गई।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। रिलायंस जियाे इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआइएल) ने एसपी को शिकायत कर रिलायंस जियो के टावर को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों ने प्रदेश वासियों को आवश्यक दूरसंचार सेवाओं से वंचित किया। इससे आरजेआइएल के बुनियादी ढांचे और उसके कर्मचारियों को नुकसान हुआ।  इन आपराधिक तत्वों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आरजेआइएल के बुनियादी ढांचे और उसके कर्मचारियों को नुकसान न हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिलायंस जियो के कर्मचारी भूपिंद्र सिंह ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआइएल) प्रदेश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है। आरजेआइएल की ओर से प्रदान की गई आवश्यक दूरसंचार सेवाओं को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया है। कुछ उपद्रवी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं और सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उपद्रवियों (दूरसंचार टावरों को नष्ट करने व क्षतिग्रस्त पहुंचाया है। आरोपित कर्मचारियों को टॉवर की पहुंच से वंचित करना चाहते हैं और धमकी दे कर गए हैं। भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के तहत यह सूचना अपनी जानकारी में लाइ गई है।

इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1855 के तहत आता है मामला

इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 की धारा 25 की मशीनरी, टेलीग्राफ लाइन, पोस्ट या अन्य चीज जो भी हो, किसी भी टेलीग्राफ के बारे में या उसमें काम करने के दौरान या उसमें इस्तेमाल की जा रही है। ये अवैध कार्य विभिन्न प्रावधानों के पूर्ण उल्लंघन में आते हैं। ये अपराध आइपीसी तक सीमित नहीं है। इससे प्रदेश के निवासियों को आवश्यक दूरसंचार सेवाओं की पहुंच से वंचित करना है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच : जांच अधिकारी

केयूके थाना पुलिस के जांच अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है।

chat bot
आपका साथी