मौसम में बदलाव से मिलेगी डेंगू से राहत, अंबाला में कुल केस 645

डेंगू का खतरा अभी भी बरकरार है। अभी एक हफ्ते तक डेंगू प्रभावी रहेगा। डेंगू से बचना जरूरी है। दिसंबर से डेंगू का असर काफी कम होगा। डेंगू के 6 पाजिटिव के साथ मरीजों की संख्या 645 हो गई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 05:13 PM (IST)
मौसम में बदलाव से मिलेगी डेंगू से राहत, अंबाला में कुल केस 645
डेंगू से सावधान रहने की जरूरत है।

अंबाला, जागरण संवाददाता। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैसे डेंगू का डंक बेअसर होता जा रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह में डेंगू फीवर से ग्रस्त मरीज कम मिलेंगे। नवंबर के दूसरे सप्ताह से मरीजों की संख्या में गिरावट को देखते हुए यह दावा अंबाला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी डेंगू फीवर का प्रकोप भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि 25 से 36 डिग्री के तापमान में डेंगू के अंडे मच्छर कर रूप अख्तियार करते हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ डेंगू के अंडे ज्यों के त्यों बने ही रहेंगे। रविवार को डेंगू के 6 पाजिटिव केस के साथ संख्या 645 तक पहुंच गई है।

साल 2015 में 552 डेंगू के केस

साल 2016 में 582 डेंगू के केस

साल 2017 में 328 डेंगू के केस

साल 2018 में 110 डेंगू के केस

साल 2019 में 124 डेंगू के केस

साल 2020 में 42 डेंगू के केस

साल 2021 में 645 (21 नवंबर तक) केस डेंगू के आ चुके हैं।

तापमान 10 डिग्री सेल्सियस में गिरावट के साथ ही डेंगू के बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी कम रहेगी। ऐसा देखा गया है कि मौसम नवंबर के बाद डेंगू के मामले भी कम होते हैं।

डा. संजीव सिंगला, डिप्टी सीएमओ अंबाला।

chat bot
आपका साथी