चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कार्यकारिणी घोषित, 14 सरपरस्त बनाए

हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चैप्टर पानीपत की कार्यकारिणी का गठन हो गया। चैंबर के प्रधान विनोद खंडेलवाल ने होटल में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:45 AM (IST)
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कार्यकारिणी घोषित, 14 सरपरस्त बनाए
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कार्यकारिणी घोषित, 14 सरपरस्त बनाए

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चैप्टर पानीपत की कार्यकारिणी का गठन हो गया। चैंबर के प्रधान विनोद खंडेलवाल ने शनिवार को जीटी रोड पर गुरुद्वारा जोध सचियार के नजदीक स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की। एक महीने की जद्दोजहद के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 55 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। 14 सरपरस्त, दो एडवाइजर बनाए गए हैं।

विशेष सचिव का नया पद

चैंबर को मजबूत नेतृत्व देने के लिए इस बार विशेष सचिव का नया पद सृजित किया गया है। यह पद रमन सिगल को दिया गया है। मनीष अग्रवाल सचिव नियुक्त किए गए हैं। वाइस चेयरमैन का पद मोहन लाल गर्ग को दिया गया। सह-सचिव राकेश भाटिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खुराना को बनाया गया। खंडेलवाल की पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दोबारा पद मिल गए। मनीष अग्रवाल को जनरल सेक्रेटरी के स्थान पर सेक्रटरी का पद दिया गया। इस पद के लेकर पिछले एक माह से कार्यकारिणी गठन का मामला अटका हुआ था। एक दिन पहले सरपरस्तों ने यह मामला निपटाया। नई पोस्ट स्पेशल सेक्रेटरी की सृजित की गई।

रमन सिगल, विशेष सचिव योग्यता : बीएसइ, एमए, एमबीए

वर्क : पानीपत की 20 कंपनियों में सीईओ रहे

: 2014 में खुद का एक्सपोर्ट बिजनेस खड़ा किया।

: रोटरी क्लब पानीपत में प्रधान रहे।

: तीन साल चैंबर में एडवाइजर पद पर रहे।

ये बने 14 सरपरस्त रामनिवास गुप्ता, सुखमाल जैन, रमेश वर्मा, सतीश गोयल, नवीन गुलाटी, प्रमोद कुमार विज, अविनाश पालीवाल, सुरेंद्र मित्तल, जगदीश जैन, सिया राम गर्ग, सुरेश तायल, विनोद धमीजा, राधे श्याम गुप्ता, ललित कुमार गोयल को सरपरस्त बनाया गया। संजय गर्ग और शशि चड्ढा सीए को एडवाइजर बनाया गया। 55 सदस्यों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

विरोधियों को दिया जवाब चैंबर चेयरमैन के जो विरोधी यह कहते नहीं थकते कि चैंबर अब ट्रेडर्स का संगठन बन कर रह गया है, उन्हें जवाब देने के लिए विनोद खंडेलवाल ने कार्यकारिणी में उद्योगपतियों के साथ निर्यातकों को शामिल किया है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उद्योगों की समस्याओं के लिए लड़ने व मिलजुल कार्य करने की शपथ ली गई।

chat bot
आपका साथी