ओवरलोड चलाते हैं गाड़ी तो पढ़ लें ये खबर, सात महीने में 1.66 करोड़, तीन म हीने में 1.38 करोड़ का जुर्माना

दिसंबर 2020 में विभागीय अधिकारियों ने कुल 212 वाहनों के चालान काटे थे। इनमें 171 ओवरलोड और 41 अन्य वाहन शामिल हैं। अधिकारियों ने इन वाहनों के मालिकों पर 88.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जो पिछले साल हुए चालान के आंकड़ों में सबसे अधिक रहा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:58 PM (IST)
ओवरलोड चलाते हैं गाड़ी तो पढ़ लें ये खबर, सात महीने में 1.66 करोड़, तीन म हीने में 1.38 करोड़ का जुर्माना
पिछले कई साल के टूटे रिकार्ड, लगाया एक माह में 88.57 लाख अधिकतम जुर्माना।

पानीपत, जेएनएन। अगर आप ओवरलोड वाहन चलाते हैं। ओवरलोड गाड़ियां चलवाते हैं। सामान लादकर ऐसे ले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा है तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। कम से कम पानीपत में तो अफसर बेहद सक्रिय हैं। दरअसल, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) कार्यालय में हुए फेरबदलाव का असर अब शहर की सड़कों पर दिख रहा है। अधिकारी ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले वाहनों की धरपकड़ कर उनके मालिकों पर लाखों रुपये का जुर्माना ठोक रहे है। चालान के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020 में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पिछले कई साल के रिकार्ड भी तोड़ दिए है। वहीं जनवरी 2021 के महज 21 दिनों में अधिकारियों ने 206 वाहनों के चालान काट 70.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

अगस्‍त में हुआ फेरबदल

अगस्त माह में आधिकारिक फेरबदलाव हुआ था। सरकार का मुख्य उद्देश्य पुराने अधिकारियों की ओवरलोड चला रहे ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलीभगत खत्म करना था। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों तक ने इसका विरोध किया, लेकिन अब सरकार का ये प्रयास सही साबित होने लगा है। 2020 में जनवरी से लेकर जुलाई माह तक यानि सात माह में आरटीए के पुराने अधिकारियों ने सिर्फ 317 वाहनों के चालान काटकर 1.66 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया।

आंकड़ा बढ़ता जा रहा

नए अधिकारियों ने कामकाज संभालते ही पहले तीन माह में 347 वाहनों की धरपकड़ कर 1.38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। दिसंबर खत्म होने तक ये चालान कटे वाहनों का आंकड़ा 750 पर पहुंच गया। नए अधिकारियों ने इन वाहन मालिकों पर पांच माह में कुल 3.09 करोड़ रूपये का जुर्माना कर रिकॉर्ड बनाया।

इस माह बन सकता है चालान का नया रिकॉर्ड

दिसंबर 2020 में विभागीय अधिकारियों ने कुल 212 वाहनों के चालान काटे थे। इनमें 171 ओवरलोड और 41 अन्य वाहन शामिल हैं। अधिकारियों ने इन वाहनों के मालिकों पर 88.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जो पिछले साल हुए चालान के आंकड़ों में सबसे अधिक रहा। अधिकारियों को उम्मीद है कि जनवरी 2021 के चालान के आंकड़े और जुर्माने की राशि दिसंबर 2020 से भी ज्यादा हो सकती है।

इस तरह किए चालान और लगाया जुर्माना

माह ओवरलोड अन्य कुल जुर्माना(लाखों में)

जनवरी 55      15 70 35.80

फरवरी 62      14 76 38.38

मार्च   40       6 46 23.11

अप्रैल 1          0 1 .61

मई    17       0 17 10.49

जून   60       2 62 36.24

जुलाई 39       6 45 21.43

अगस्त 108     14 122 56.85

सितंबर 96      38 134 51.39

अक्टूबर 55     36 91 29.77

नवंबर 116      75 191 70.56

दिसंबर 171      41 212 88.57

chat bot
आपका साथी