Kisan Andolan : चढ़ूनी ने कहा, सरकार बार्डर खोल दे तो किसान आगे बढ़ जाएंगे, जीटी रोड के रास्ते खुद ही खुल जाएंगे

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्‍यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार पर निशाना साधा। चढ़ूनी ने कहा रास्‍ता तो खुद सरकार ने रोका है। अगर सरकार बार्ड खेल दे तो किसान आगे बढ़ जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 01:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:55 PM (IST)
Kisan Andolan : चढ़ूनी ने कहा, सरकार बार्डर खोल दे तो किसान आगे बढ़ जाएंगे, जीटी रोड के रास्ते खुद ही खुल जाएंगे
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्‍यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी।

इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र), संवाद सहयोगी। भारतीय किसान यूनियन के (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों ने बार्डर बंद नहीं किया है। यह काम आंदोलन शुरू होने के समय केंद्र सरकार ने खुद किया था। सरकार किसानों को संसद के पास जगह दे तो वे वहां पर डेरा डाल लेंगे। उन्होंने यह बात बुधवार को इस्माईलाबाद की अनाज मंडी में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कही। भाकियू ने इसका नाम किसान बचाओ देश बचाओ किसान महापंचायत दिया है। उन्होंने वोट के सही इस्तेमाल पर अधिक बल दिया।

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार बार्डर खोल दे तो किसान आगे बढ़ जाएंगे। ऐसे में जीटी रोड के रास्ते खुद ही खुल जाएंगे। प्रदेश में सरकार अब तक आंदोलनरत 40 हजार किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। अब किसानों को सम्मन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान कोई सम्मन न लें और किसी पुलिस थाने जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर अब तक बहुत लाठी डंडे बरसवा चुकी है। किसान के सब्र का इम्तिहान नहीं लिया जाए।

उन्होंने कहा कि जिस रोज किसानों ने लठ उठा लिया, उस रोज छिपने के लिए एक कोना तक नहीं मिलेगा। चढूनी ने किसानों से आह्वान करते कहा कि अब खुद उठो, चुनाव लड़ो औरा अपनी नीति खुद तैयार करो। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस का बहिष्कार किया जाए। दोनों दल किसानों के खिलाफ ही नीतियां तैयार करते हैं।

उन्होंने अंबानी अडानी को भी आड़े हाथ लेते कहा कि अब कारपोरेट जगत की राजनीतिक रीढ़ को हिलाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठियां भांजने वालों को सत्ता सुख भोगने का कोई हक नहीं है।

chat bot
आपका साथी