पति, सास और ननद पर मारपीट का केस

चुलकाना की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति सुरेंद्र जलमाना सास ननद और ननद के लड़के पर साजिश के तहत मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:08 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:08 AM (IST)
पति, सास और ननद पर मारपीट का केस
पति, सास और ननद पर मारपीट का केस

जागरण संवाददाता, समालखा : चुलकाना की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति सुरेंद्र जलमाना, सास, ननद और ननद के लड़के पर साजिश के तहत मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं।पति नशे का आदी है। नशे की हालत में घर आने पर उससे मारपीट करता है। सास और ननद भी उसकी मदद करती है। कई बार उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी करनी से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले मारपीट करने पर उसने पड़ोसी के घर जाकर जान बचाई। साथ ही मायके में खबर दी। पिता के साथ मायका आ गई। उसने आरोपितों से जानमाल की सुरक्षा की फरियाद भी की है।

chat bot
आपका साथी