एनएफएल से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर भेजा गो अभयारण्य

विकास नगर एनएफएल के पास शनिवार को 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नैन गो अभयारण्य भेजा गया। बारिश के कारण 10 दिन से अभियान रुका हुआ था। अब फिर से नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया। वार्ड 16 के विकास नगर स्थित एनएफएल से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 07:41 AM (IST)
एनएफएल से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर भेजा गो अभयारण्य
एनएफएल से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर भेजा गो अभयारण्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : विकास नगर, एनएफएल के पास शनिवार को 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नैन गो अभयारण्य भेजा गया। बारिश के कारण 10 दिन से अभियान रुका हुआ था। अब फिर से नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया। वार्ड 16 के विकास नगर स्थित एनएफएल से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। अभी इस क्षेत्र में 100 से ज्यादा बेसहारा पशु हैं। लोगों ने कुछ दिन पहले ही शिकायत नगर निगम को दी थी। जिसके बाद निगम के कर्मचारियों ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया।

अब अगर आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं हुई तो इसी माह शहर को कैटल फ्री कर दिया जाएगा। अब निगम ने रोजाना 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गो अभयारण्य भेजने लक्ष्य निर्धारित किया। इसमें अब दो गाड़ियों पर आठ निगम कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कालोनियों को फोकस किया जा रहा है ताकि कोई भी हादसा न हो सके।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही शहर में सांड ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। महिला की मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए अब कालोनियों को फोकस किया जा रहा है ताकि ऐसी घटना न घट सके। अब तक 165 पकड़े जा चुके

एक माह में 165 बेसहारा पशु पकड़े जा चुके है। इसमें बारिश के मौसम में नैन गोशाला में 40 बेसहारा पशुओं की मौत भी हो चुकी है। पार्षदों से मांगी जा रही रिपोर्ट

मेयर अवनीत कौर ने कहा कि बेसहारा पशुओं पकड़ने के लिए तेज अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है और साथ ही पार्षदों से भी क्षेत्र लेवल पर रिपोर्ट मांगी गई। ताकि जहां ज्यादा परेशानी वहां से बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी