आयुष्मान भारत योजना में लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान किया जाएगा तेज

कैथल में आयुष्‍मान भारत योजना से लोगों का जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अब तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों के बन चुके हैं कार्ड। 14 करोड़ रुपये लोगों के इलाज पर हो चुके हैं खर्च।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:52 PM (IST)
आयुष्मान भारत योजना में लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान किया जाएगा तेज
कैथल में आयुष्‍मान योजना के लिए चलाया जाएगा अभियान।

कैथल, जेएनएन। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना लोगों के संजीवनी साबित हो रही है। जिले में अब तक एक लाख 70 हजार गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। करीब 80 हजार परिवारों के साढ़े तीन लाख लोगों को इस योजना में जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 14 करोड़ रुपये लोगों के इलाज पर खर्च हो चुके हैं।

कैथल में सिविल अस्पताल सहित 14 के करीब प्राइवेट अस्पताल पैनल पर लिए गए हैं। यहां योजना के पात्र लोग बीमारियों का इलाज ले रहे हैं। न केवल जिला वासी बल्कि जिले से बाहर के लोग भी पैनल पर लिए गए अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। पैनल पर लिए गए अस्पतालों में शाह, सिग्नस, गणपति, जैन अस्पताल, जयपुर, कंसल, जनता, जिंदल, जयप्रकाश अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को योजना से जोड़ा गया है।

कोरोना महामारी के चलते योजना से जोड़ने को लेकर चलाया जा रहा अभियान की रफ्तार कम हो गई थी। अब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो फिर से अभियान की रफ्तार तेज करने के लिए तैयारियां की जा रही है। अब सिविल अस्पताल, कामन सर्विस सेंटरों पर ही कार्ड बन रहे थे। अब ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ही नहीं बल्कि सब सेंटरों पर भी योजना से जोड़ने के लिए कार्य होगा। विभाग की तरफ से बड़े गांव में कैंप लगाने की भी योजना है।

सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए अप्रैल माह में आयुष्मान भारत योजना के तहत लगाए जा रहे कैंपों को रोका गया था। अब संक्रमण कम हो गया है तो कैंप फिर से शुरू किए जाएंगे। सिविल अस्पताल व कामन सर्विंस सेंटरों पर अभी भी कार्ड बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी गति को बढ़ाया जाएगा। अब तक एक लाख 70 हजार के करीब कार्ड बन चुके हैं। साढ़े तीन लाख परिवारों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी