आढ़ती ने फल व्यापारी को चाकू मारा, दो भाइयों पर केस दर्ज

पानीपत की पुरानी सब्जी मंडी में रुपयों के लेन-देन को लेकर बुधवार सुबह चाकूबाजी में फल व्यापारी घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:10 AM (IST)
आढ़ती ने फल व्यापारी को चाकू मारा, दो भाइयों पर केस दर्ज
आढ़ती ने फल व्यापारी को चाकू मारा, दो भाइयों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत: पुरानी सब्जी मंडी में रुपयों के लेन-देन को लेकर बुधवार सुबह चाकूबाजी में फल व्यापारी घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। व्यापारी ने आढ़ती और उसके भाई पर कमरे में बंधक बनाकर चाकू से हमले का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपित आढ़ती ने दावा किया कि व्यापारी पर उसकी 8.66 लाख रुपये की देनदारी है। पिछली पेमेंट न देने के कारण उसने व्यापारी को अंगूर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने खुद अपने पेट में चाकू मार लिया।

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के बुडनपुर गांव के कय्युम (50) ने पुलिस को शिकायत दी कि वे पुरानी सब्जी मंडी में रहता है। उसके तीन बेटे और दो बेटी है। वे डेढ़ महीने से नीरज की दुकान नंबर 12 से अमरूद, अंगुर, किन्नू व अन्य फल खरीद कर गंगोह सहारनपुर अन्य मंडियों में बेचता है। आपस में लेन-देन भी चल रहा था। तीन दिन पहले पहले पानीपत आया हुआ था। नीरज के अलावा दो-तीन और दुकानों से भी फल लेता था। 23 फरवरी को पंजाब से 325 करेट किन्नू मंगवाकर सुधीर को बेचा था। इसकी 70 हजार रुपये पेमेंट बकाया थी। 24 फरवरी को वे पेमेंट लेने दुकान पर गया को सुधीर के साथ कहासुनी हो गई। सुधीर ने थप्पड़ मारे और उसके भाई नीरज ने पेट में दाहिनी तरफ चाकू से हमला कर दिया। बंधक बनाकर रखा। शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने उसे छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपित सुधीर और नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नीरज का दावा है कम्युम ने खुद मारा चाकू

आढ़ती नीरज का कहना है कि उन्होंने कय्युम से लगभग 8.66 लाख रुपये लेने है। किन्नू के 70 हजार रुपये दे चुके हैं। बुधवार को वे दुकान में कय्युम से बातचीत कर ही रहे थे कि कय्युम ने अपने पेट में चाकू मार लिया। उन्होंने कय्युम की साजिश भांपते हुए पुलिस को काल कर मौके पर बुलाया। फिर पुलिस के साथ कय्युम को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी