जल्‍द शुरू हो सकती है कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी तक बस सेवा, कोरोना महामारी की वजह रूट था बंद

कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़ा कुरुक्षेत्र से हल्‍द्वानी रूट जल्‍द शुरू हो सकता है। करीब दो सौ लोगों ने कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक से बस सेवा शुरू करने की मांग की। वहीं आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने भी समर्थन किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:53 PM (IST)
जल्‍द शुरू हो सकती है कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी तक बस सेवा, कोरोना महामारी की वजह रूट था बंद
कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी तक बस सेवा शुरू करने की मांग।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के कारण लगे लाकडाउन में बंद हुई कुरुक्षेत्र डिपो से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर तक जाने वाली बस सेवा को दोबारा से शुरू करने की मांग उठी है। बस सेवा शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले के करीब 200 से अधिक लोगों ने लिखित में महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा है।

यात्री डा. प्रवीण कादियान, संदीप कुमार, शैलेश वत्स, प्रवीण मलिक, भानू भंडारी, आनंद सत्यवली, जगदीश कुमार, मनु जैन, रंजन जैन, सुमित, दिनेश शर्मा, अर्जुन रावत, अनूप कश्यप व हिमांशु ने बताया कि जिले वासियों को हल्द्वानी नगर तक जाने के लिए अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना से पहले कुरुक्षेत्र डिपो से हल्द्वानी नगर तक बस सेवा थी। लेकिन जब से लाकडाउन लगा है तब से लेकर आज तक कुरुक्षेत्र डिपो का यह रूट बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे कई बार पूर्व में रह चुके महाप्रबंधकों से भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं हो चुकी है। ऐसे में उन्हें अन्य डिपो की कई-कई बसों को बदलकर अपने हल्द्वानी जाना पड़ता है। इसलिए डिपो से एक बस सेवा फिर से शुरू जाए। जिससे जिलेभर के अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिल सकें।

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने भी उठाई मांग

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर तक जाने वाली बस सेवा से निश्चित रूप से अच्छी रिसीट मिलेगी। चूंकि जिला कुरुक्षेत्र में उत्तराखंड से करीब 50 से अधिक परिवार रहते है। जिन्हें उत्तराखंड आने-जाने में परेशानी होती है। इसलिए यूनियन ने भी इसकी मांग उठाई है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर तक बस चलाने को लेकर ड्यूटी सेक्शन के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जिसके बाद ही वे हल्द्वानी तक बस चलाने का निर्णय ले सकते है।

अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, डिपो कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी