बदायूं से बद्दी जा रही बस यमुनानगर में पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल

यमुनानगर में बदायूं से बद्दी जा रही प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में करीब 15 से ज्‍यादा यात्री घायल हो गए। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। हादसा सहारनपुर-पंचकूला बाईपास पर हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:12 PM (IST)
बदायूं से बद्दी जा रही बस यमुनानगर में पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल
यमुनानगर में बस पलट गई। यात्री घायल हो गए।

यमुनानगर, जेएनएन। सहारनपुर-पंचकूला बाइपास पर करेहड़ा खुर्द गांव के पास उत्तर प्रदेश की प्राइवेट बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद पलट गई। पलटने से पहले बस सड़क पर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप व बाइक से भी टकराई। हादसे में बस में सवार बच्चों समेत 15 से अधिक सवारियां घायल हो गए। बस मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं से हिमाचल प्रदेश के बद्दी में लेकर जा रही थी। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिनमें से तीन को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

बस में थी 45 से अधिक सवारियां

बस में सवार आदेश, विजय व मुकेश ने बताया कि बस में सभी मजदूर थे। बस सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बदायूं से चली थी। आधी रात के बाद बस के चालक व परिचालक ने रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाया था। इसके बाद वह बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। सवारियों ने चालक को कहा भी था कि वह बस को तेज न चलाए। परंतु वह नहीं माना। जब बाइपास पर करेहड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचे तो बस ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस वहां खड़ी एक मङ्क्षहद्रा पिकअप व बाइक से भी टकराई जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस सड़क से नीचे उतर कर खेत में पलट गई। जैसे ही बस पलटी तो सवारियों ने चीखना शुरू कर दिया। यह हादसा तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ। उस वक्त बस में बैठी ज्यादातर सवारियां सो रही थी। जिन्हें कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी