कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, नेशनल हाईवे पर थ्री-व्हीलर से टकराकर पलटी बस, छह लोग गंभीर रूप से घायल

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। थ्री-व्हीलर से टकराकर डबल डेकर बस टकरा गई। बस में सवार तीन और थ्री-व्हीलर में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस उत्तर प्रदेश के बदायूं से लुधियाना के लिए जा रही थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:36 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, नेशनल हाईवे पर थ्री-व्हीलर से टकराकर पलटी बस, छह लोग गंभीर रूप से घायल
बस पलटने से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन मंगवाकर बस को हटाया गया।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली के समीप बस व थ्री-व्हीलर की टक्कर में एक डबल डेकर बस पलट गई। बस में सवार तीन लोगों व थ्री-व्हीलर में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं यातायात पुलिस ने बस को एक तरफ करवा यातायात को सुचारू किया।  

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी डबल डेकर बस चालक बंसी लाल ने बताया कि वे शनिवार सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश से लुधियाना के लिए चले थे। सुबह करीब पांच बजे वे पिपली सेक्टर दो-तीन के पुल के पास पहुंचे तो बस के आगे चल रहा एक थ्री-व्हीलर पलट गया। जब उसने बस के ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही एक अन्य बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी बस थ्री-व्हीलर से टकरा कर पलट गई। हादसे में थ्री-व्हीलर भी पलट गया। जिससे बस में सवार गांव केसईपूर्वा निवासी परगट, शत्रुधन व कमलेश घायल हो गए। वहीं थ्री-व्हीलर में सवार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी अनश, शकीर, नसीम, बिलाल, जावेद व शोहद घायल हो गए।

दिल्ली बॉर्डर से चंडीगढ़ जा रहा था ऑटो

थ्री-व्हीलर सवार अनश ने बताया कि थ्री-व्हीलर में उसकी चाची शकीर व अन्य स्वजन थे। वे चंडीगढ़ में थ्री-व्हीलर चलाता है। जबकि उसके स्वजन चंडीगढ़ में सब्जी की रेहड़ी चलाते हैं। वे रविवार सुबह ही दिल्ली बार्डर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया है। 

पीछे की बस का चालक हुआ फरार 

डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मारने वाला बस चालक बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सदर थाना पुलिस प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी