सांड की आटो से टक्कर, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, दो घायल

रोहतक-पानीपत हाईवे पर रविवार रात को सांड ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई आटो चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 1030 बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:39 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:39 AM (IST)
सांड की आटो से टक्कर, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, दो घायल
सांड की आटो से टक्कर, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, दो घायल

जागरण संवाददाता, पानीपत : शुगर मिल के पास रोहतक-पानीपत हाईवे पर रविवार रात को सांड ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई आटो चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10:30 बजे की है।

मतलौडा के डुमियाना गांव के अजीत ने बताया कि उनके ताऊ का इकलौता बेटा 32 वर्षीय सोनू 12 साल से पानीपत में आटो रिक्शा चलाता है। भाई रात को अक्सर संजय कालोनी में रहने वाली बुआ की बेटी किरण के घर रुक जाता था। घर पर तीन-चार दिन बाद जाता था। शुक्रवार को भाई गांव से पानीपत आया था। रात को इसराना की तरफ से आटो लेकर पानीपत लौट रहा था। तभी शुगर मिल के पास सांड ने आटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई सोनू के सिर व पेट में गंभीर चोट लगी।

उन्होंने बताया कि घायल भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी बता रहा है कि आटो में सवार दो लोगों को भी मामूली चोट लगी। हादसे के बाद वे लोग भाग गए। आठ मरला चौकी पुलिस ने रविवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों को सौंप दिया। छिन गया घर का सहारा

सोनू ही घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था। परिवार में पिता राममेहर, मां, पत्नी नीरज, 11 वर्षीय बेटा देव, 9 वर्षीय मयंक और 7 वर्षीय आयुष है। बहन पिकी की शादी हो चुकी है। छोटी बहन मनीषा अविवाहित है। सोनू की मौत से घर का सहारा छिन गया है। बेसहारा गोवंश बन रहा हादसों का कारण

नगर निगम ने दावा किया था कि शहर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जाएगा। ऐसा नहीं हो पाया है। अभी भी शहर में सब्जी मंडी, अनाज मंडी, सेक्टर-25 हाईवे, जीटी रोड, सनौली रोड, बरसत रोड और जाटल रोड पर घूमते रहते हैं। रात को ये गोवंश वाहनों से टकरा जाते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर 25 में आटो रिक्शा को गोवंश ने टक्कर मार दी थी। हादसे में आटो में सवार युवक की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी