सिटी बजाने से रोका तो भाई और भतीजों ने पीटा

रमेश ने बेटे प्रवीन व रवि के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रवीन ने उसकी बाई बाजू पर काट लिया। शोर सुनकर दूसरा भाई कृष्ण आया तो रवि ने ईट से उसके ऊपर हमला किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:38 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:38 AM (IST)
सिटी बजाने से रोका तो भाई और भतीजों ने पीटा
सिटी बजाने से रोका तो भाई और भतीजों ने पीटा

जासं, पानीपत : महराणा गांव के राजबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस में रहने वाला भतीजा प्रवीण एक महीने से परिवार के सदस्यों को देखकर सीटी बजाता है। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को उसने इस बारे में भाई रमेश को जानकारी दी। इससे नाराज होकर रमेश ने बेटे प्रवीन व रवि के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रवीन ने उसकी बाई बाजू पर काट लिया। शोर सुनकर दूसरा भाई कृष्ण आया तो रवि ने ईट से उसके ऊपर हमला किया। आरोपित रमेश ने लात-घूंसे मारे। आठ मरला चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रकाश नगर में मकान से 43000 रुपये और जेवर चोरी

जासं, पानीपत : तहसील कैंप के प्रकाश नगर के रहीश खान ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 फरवरी को सारा परिवार उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के नरोरा बैलोन गया था। वे शाम को घर वापस आए तो मेन गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने के टाप्स, एक पाजेब, चार घड़ी, चांदी का कड़ा, सोने की चेन, अंगूठी और 43000 रुपये चोरी कर लिए गए। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला घायल

जासं, पानीपत : सुताना गांव के सद्दाम ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ बाइक से कुटानी गांव जा रहा था। तभी सिविल अस्पताल के सामने बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। बाइक पर तीन नाबालिग सवार थे। इस हादसे में गर्भवती पत्नी घायल हो गई। पत्नी की मंगलवार को ही डिलीवरी होनी थी। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी