प्लास्टिक के कचरे से ईंटें बनवाएंगे

इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने नगर निगम की मेयर अवनीत कौर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। अलग-अलग संस्थानों के सहयोग से प्लास्टिक के कचरे व प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से ईंटों का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:26 PM (IST)
प्लास्टिक के कचरे से ईंटें बनवाएंगे
प्लास्टिक के कचरे से ईंटें बनवाएंगे

पानीपत, विज्ञप्ति : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने नगर निगम की मेयर अवनीत कौर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। अलग-अलग संस्थानों के सहयोग से प्लास्टिक के कचरे व प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से ईंटों का निर्माण किया जाएगा। पार्क, सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के बेंच, पौधों की बेरिकेडिग इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। प्रधान रीतिका गर्ग और सचिव प्रियंका दुआ ने कहा कि मेयर ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब संपादक डा. अनु कालड़ा, निवर्तमान प्रधान मंजरी गोयल, सचिव प्रियंका दुआ, चार्टर प्रेसीडेंट कंचन सागर, प्रोजेक्ट संयोजक एवं क्लब की मोनिका गुप्ता एवं मोनिका सलूजा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी