घर पर ईंट-पत्थर बरसा सास और ससुर से मारपीट, बहू से की छेड़खानी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता समालखा कस्बे की मयूर विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने गांधी कॉलोनी निव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST)
घर पर ईंट-पत्थर बरसा सास और ससुर से मारपीट, बहू से की छेड़खानी, केस दर्ज
घर पर ईंट-पत्थर बरसा सास और ससुर से मारपीट, बहू से की छेड़खानी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे की मयूर विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने गांधी कॉलोनी निवासी युवक व उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल उसके सास और ससुर के साथ मारपीट की, बल्कि उसके साथ छेड़खानी कर घर पर ईंट पत्थर तक बरसाएं। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी आकाश व उसके साथी अचानक उनके घर में घुस आए। आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सास, ससुर व ननद आवाज सुन बचाने के लिए आए तो उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया। हमलावर पिस्टल, रॉड, डंडे व तलवार लिए हुए थे। हमलावर शोर मचाने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आकाश व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी