जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, यमुनानगर में 12 से ज्‍यादा लोग घायल

यमुनानगर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया है। बूडि़या थाना क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में दो पक्षों में भिड़ गए। इसमें मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान करीब 12 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:20 PM (IST)
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, यमुनानगर में 12 से ज्‍यादा लोग घायल
यमुनानगर में जमीनी विवाद में 12 लोग घायल हो गए।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर खादर निवासी सुदेश कुमार ने थाना बूड़िया पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। 13 अप्रैल को वह और गांव का प्रवीण कुमार दोनों शाम के समय खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके परिवार की महिलाएं वीना देवी, रूबी शर्मा, कृष्णा वा परीक्षा व शिवम भी शाम को खेतों की तरफ घूमने आ रही थी।

रास्ते में गांव के सावन राम की पत्नी उर्मिला, रजनी, सुरेशो व बेटी निशा व दोनों लड़कों की पत्नियां सीमा देवी, सोनिया, सतीश, सुरेश, व सावन राम रास्ते मे खड़े हुए थे। वह उस जमीन में खड़े थे जिसको लेकर उनके साथ कोर्ट मे केस चल रहा है। जब उनके परिवार की महिलाएं वहां से निकली तो सतीश ने वीना देवी व सुरेश ने रूबी की चुनरी पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका शोर सुनकर वह भी खेतों से दौड़ कर वहां पर पहुंचे। सुरेश ने अपने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने उन पर डंडों व लाठियों से हमला कर दिया। जब आसपास के लोग वहां आए तो आरोपित उन्हें धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

सुदेश का कहना है कि इस जमीन पर काफी समय से उनका कब्जा है और उन्होंने इस पर गेहूं की बिजाई कर रखी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतीश कुमार, सुरेश, सावन राम, अभिषेक, उर्मिला, रजनी, सुरेशाे, निशा, सीमा व सोनिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वहीं, इसी मामले में उर्मिला ने उक्त लोगों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया है। उर्मिला ने थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव के सुदेश व रमेश कुमार दोनों भाई उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। जिसके चलते आरोपितों ने अंग्रेजी, सुनील, अमित व प्रवीण के साथ मिलकर उस पर व सीमा और बेटी रजनी पर लाठियों व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने थाने में शिकायत दी। दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी