भाकियू ने 15 अगस्त को झंडा फहराने वाले मंत्रियों के विरोध का लिया फैसला, चढूनी के हस्तक्षेप पर हटे पीछे

कुरुक्षेत्र में भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक की। 15 अगस्त को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए किसानों का जत्था रवाना करने का फैसला लिया। मंत्रियों के झंडा फहराने पर विरोध का भी ऐलान किया। चढ़ूनी के हस्तक्षेप के बाद फैसला वापस ले लिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:48 PM (IST)
भाकियू ने 15 अगस्त को झंडा फहराने वाले मंत्रियों के विरोध का लिया फैसला, चढूनी के हस्तक्षेप पर हटे पीछे
कुरुक्षेत्र के सैनी भवन में मीटिंग करते भाकियू के पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) की सैनी समाज भवन में वीरवार को सुबह जिला स्तरीय बैठक हुई। सुबह बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने पहुंचने वाले सरकार के मंत्रियों के विरोध करने का फैसला लिया। किसानों ने भी इसका समर्थन किया। भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के हस्तक्षेप के बाद किसान नेताओं ने दोपहर बाद इस फैसले को वापस ले लिया। भाकियू नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर किसान किसी का विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार के मंत्रियों का विरोध करने की बजाय दिल्ली कूच करेंगे।

सैनी समाज भवन में जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने की। इसका संचालन जसबीर मामू माजरा ने किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को कुरुक्षेत्र के किसानों का जत्था दिल्ली जाएगा। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में हजारों किसान पिपली की अनाज मंडी में एकत्रित होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों को आज से ही जोर-शोर से तैयारियां करनी हैं।

पिपली अनाज मंडी से रवाना होगा जत्था

कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी किसान अपने अपने वाहनों को ब्लाक के स्टीकर लगाकर दिल्ली के लिए निकलेंगे। इससे पहले शाहाबाद, बाबैन और इस्माईलाबाद के किसान शाहाबाद में शहीद उधम सिंह स्मारक पर एकत्रित होंगे। पिहोवा, थानेसर और लाडवा के किसान पिपली की अनाज मंडी मेें एकत्रित होंगे। पिपली अनाज मंडी से ही जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। जिला महामंत्री अमरीक सिंह ने कहा कि किसान लगातार प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। 15 अगस्त को भी झंडा फहराने पहुंचने वाले नेताओं का विरोध किया जाएगा।

दोपहर बाद बदला फैसला

दोपहर बाद किसानों ने स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों का विरोध करने का अपना फैसला बदल दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद इस फैसले पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इस दिन वह केवल दिल्ली कूच पर ही ध्यान देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी किसान झंडा फहराने पहुंचने वाले किसी मंत्री का विरोध नहीं करेगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी