भाजपाइयों ने किया कांबोज का अभिनंदन, पौधे भी रोपे

पानीपत के सेक्टर 24 में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM (IST)
भाजपाइयों ने किया कांबोज का अभिनंदन, पौधे भी रोपे
भाजपाइयों ने किया कांबोज का अभिनंदन, पौधे भी रोपे

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 24 में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. राजबीर आर्य सैनी इस आयोजन के संयोजक रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने पौधे भी रोपे। कांबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा इस बात की चिता करते हैं कि समाज के सबसे बड़े वर्ग का उत्थान कैसे किया जाए। केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बड़ी मांग पूरी की गई है। ओबीसी वर्ग को मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर सौगात दी। पानीपत सांस्कृतिक मंच, वैदिक परिवार, सैनी समाज, मयूर नगर इंडस्ट्री एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए सेक्टर 24 व 25, आंबेडकर विचार मंच, प्रजापति समाज, राजपूत मित्र मंडल, वेद प्रचार समिति ने कांबोज का स्वागत किया।

कांबोज ने कहा कि कोरोना काल ने हमें सीख दी कि हम आक्सीजन की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएं। अपने व बच्चों के जन्म दिन, विवाह वर्षगांठ के मौके पर यज्ञ एवं पौधारोपण जरूर करें। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलूजा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री देवेंद्र पांचाल ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने किया।

बबैल रोड पर की सभा

कर्ण देव कांबोज ने भारत नगर, बबैल रोड पर भी सभा की। सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि ओबीसी वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रदेश व केंद्र की सरकार में पिछड़े वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।इससे पहले मोर्चा के कार्यकर्ता बारिश में मोटरसाइकिलों के काफिले में प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल भारत नगर तक लेकर गए।

chat bot
आपका साथी