वैक्सीनेशन कराएं, ज्यादा पौधे लगाएं : पंवार

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश फिलहाल कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इसी बीच तीसरी लहर की आशंका भी सामने है। ऐसे में लोग वैक्सीनेशन के अलावा अपनी इम्युनिटी मजबूत करने पर ध्यान दें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:03 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:03 AM (IST)
वैक्सीनेशन कराएं, ज्यादा पौधे लगाएं : पंवार
वैक्सीनेशन कराएं, ज्यादा पौधे लगाएं : पंवार

जागरण संवाददाता, पानीपत : पूर्व मंत्री व भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश फिलहाल कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इसी बीच तीसरी लहर की आशंका भी सामने है। ऐसे में लोग वैक्सीनेशन के अलावा अपनी इम्युनिटी मजबूत करने पर ध्यान दें। वातावरण स्वच्छ रहे, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पंवार इसराना के गांव छिछड़ाना में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा हर हलके में 5100 पौधे लगाएगी। पेड़-पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध करने के साथ जलवायु के बीच आवश्यक संतुलन भी बैठाते हैं। हर स्तर पर इन्हें बचाने, उगाने व देखभाल करने की कोशिश करनी है।

जिलाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से पौधारोपण का अभियान चलाया गया है। इस मौके पर एचएसएससी के सदस्य सत्यवान शेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलिद्र आर्य ,पूर्व जिला महामंत्री राममेहर मलिक, मंडल अध्यक्ष सोमबीर मलिक, युवा मोर्चा जिला उप प्रधान बलिद्र हुड्डा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजिद्र भादड़, एससी मोर्चा के जिला प्रधान मुकेश वाल्मीकि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी