रामपाल पाली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक विधायक प्रमोद विज कार्यालय पर हुई। एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव व पानीपत प्रभारी रामपाल पाली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:45 AM (IST)
रामपाल पाली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रामपाल पाली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पानीपत, विज्ञप्ति : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक विधायक प्रमोद विज कार्यालय पर हुई। एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव व पानीपत प्रभारी रामपाल पाली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रामपाल पाली पानीपत प्रवास पर संगठन की मजबूती के लिए बैठक को संबोधित करने आए थे। इस बैठक की अध्यक्षता पानीपत एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि ने की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर ने भी भाग लिया। रामपाल पाली ने कहा कि एससी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी संगठन का सबसे मजबूत संगठन है। इस अवसर पर करनाल के अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण भुकक्ल, डिप्टी मेयर रवींद्र फुले, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल खत्री, मोर्चा जिला महामंत्री रवींद्र तुषामड़ व सुभाष कबीर पंथी, मीडिया प्रभारी डा. संजय चहल, तेजबीर बिड्डू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी