भाजपा सांसद सैनी कैथल पहुंचे, कहा-किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी की भूमिका निंदनीय

भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी कैथल पहुंचे। यहां उन्‍होंने प्रेसवार्ता की। उन्‍होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में कांग्रेस पार्टी की भूमिका निंदनीय है। कांग्रेस कम से कम देश की सुरक्षा पर सोचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:04 PM (IST)
भाजपा सांसद सैनी कैथल पहुंचे, कहा-किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी की भूमिका निंदनीय
कैथल में प्रेसवार्ता करते भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी।

कैथल, जेएनएन। भाजपा के जिला कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने पहुंचे कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी ने कहा कि कृषि सुधार आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी की भूमिका निंदनीय और चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी को देश की सुरक्षा को लेकर सोचना चाहिए, न कि ओच्छी राजनीति में पड़ कर देश की तरक्की में रोड़ा अटकाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने किसानों की सरकार से वार्तालाप को लेकर कहा कि सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हैं। शर्त तो यह है कि किसान पहले सरकार द्वारा दिए गए एजेंडे में बताए कि किस बिंदु पर किसान का नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून किसानों के लाभकारी है। परंतु कुछ किसान संगठन इसमें कमियां निकाल रहे हैं, वह संगठन ठोस और वाजिब कमियों को बताएं।

सांसद ने कहा कि किसी भी आंदोलन में विपक्ष भी भूमिका भी अहम रहती है। भाजपा जब सत्ता में नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी आंदोलन किए है, परंतु जनता को कभी भी परेशानी नहीं किया। परंतु प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रही है। वह जनता को परेशान करने का कार्य कर रही है। यदि कहीं गलत हो रहा है किसान जनता के बीच में जाकर कहें, सरकार भी जनता के बीच अपनी बात रख रही है। कांग्रेस का एजेंडा किसान का एजेंडा नहीं है। विपक्ष की भूमिका इस प्रकार की नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने जिस प्रकार की विपक्ष की भूमिका शुरू की है, वह चिंताजनक है। यह देश के लोकतंत्र के लिए भी चिंताजनक है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी