जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर लगा लॉकडाउन

इन दिनों कोरोना महामारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 10 -15 दिनों में रोजाना औसतन 15-20 लोगों के संस्कार हो रहे हैं। इनमें कोरोना के शिकार लोगों की संख्या अधिक रहती है। इनमें अन्य शहरों गांव सहित दिल्ली से आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:54 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:54 AM (IST)
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर लगा लॉकडाउन
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर लगा लॉकडाउन

जागरण संवाददाता, पानीपत : जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने पर लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि आवश्यक सेवाएं होने के कारण नगर निगम खुला रहता है, लेकिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली शाखा बंद है। इन दिनों कोरोना महामारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 10 -15 दिनों में रोजाना औसतन 15-20 लोगों के संस्कार हो रहे हैं। इनमें कोरोना के शिकार लोगों की संख्या अधिक रहती है। इनमें अन्य शहरों, गांव सहित दिल्ली से आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र का कहना है कि जिन मरीजों की मौत पानीपत अस्पतालों में हुई है, वह चाहे किसी भी शहर का हो उसका डेथ सर्टिफिकेट पानीपत में ही बनेगा। फिलहाल लॉकडाउन के कारण सर्टिफिकेट बनाने का काम बंद है।

chat bot
आपका साथी