दर्दनाक: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, 21 दिन पहले हुई थी शादी

यमुनानगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाइक सवार को ट्रैक्‍टर ट्राली ने टक्‍कर मार दी। इससे 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की 21 दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसा भोगपुर बस स्‍टैंड के पास हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:26 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:26 AM (IST)
दर्दनाक: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, 21 दिन पहले हुई थी शादी
सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। बिलासपुर थाना क्षेत्र में देर रात फिर से सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा भोगपुर बस स्टैंड के पास कार व ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। जिसमें 21 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। दूसरा  हादसा मलिकपुर बांगर गांव के पास हुआ। जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवार टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रामपुर खादर निवासी मनीष, अंकुश व पारस कार में दोसड़का शादी समारोह में गए थे। वहां से देर रात वह वापस लौट रहे थे। जब वह भोगपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो सामने से गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार सवार पारस, अंकुश व मनीष जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष की अभी 21 दिन पहले ही शादी हुई थी।

उधर, उप्र के सहारनपुर के गांव बेहट निवासी 24 वर्षीय अकरम की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। वह स्टोन क्रशर पर कार्य करता था। सुबह वह बिलासपुर प्रतापनगर मार्ग पर बाइक से आ रहा था। जब मलिकपुर बांगर के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक की सीधी टक्कर ट्रॉली में लगी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अकरम की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

दो दिन से लगातार हो रहे हादसे

दो दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी बिलासपुर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर हादसे हुए। जिसमें एक किशोर व युवक की जान गई। यह हालात तब हैं, जब शुक्रवार को भी प्रशासनिक अफसरों की सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई थी।

chat bot
आपका साथी