दीपावली पर्व पर बड़ी खगोलीय घटना, 50 वर्ष बाद बन रहा ऐसा संयोग Panipat News

इस बार 27 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार दीपावली पर्व पर 50 वर्ष बाद एक संयोग बन रहा है। जानें धनतेरस दिवाली गोवर्धन पूजा और भैयादूज का शुभ मुहूर्त।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:37 PM (IST)
दीपावली पर्व पर बड़ी खगोलीय घटना, 50 वर्ष बाद बन रहा ऐसा संयोग Panipat News
दीपावली पर्व पर बड़ी खगोलीय घटना, 50 वर्ष बाद बन रहा ऐसा संयोग Panipat News

पानीपत, जेएनएन। दीपावली पर्व पर इस बार एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। ऐसा 50 साल बाद होने जा रहा है। चार दिन में आठ पर्व पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि छोटी और बड़ी दीवाली के पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं। वर्ष में केवल एक बार पांच दिनी पर्व एक साथ आते हैं। इस बार एक दिन घटकर यह चार दिन में होंगे। 

गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि चार दिन में ही न केवल पांच दिनी पर्व पड़ेंगे बल्कि, चार दिनों में आठ पर्व भी पड़ेंगे। 26 अक्टूबर को यम दीपक, हनुमान जयंती और धनवंतरी जयंती के तीन पर्व एक दिन पड़ रहे हैं। 27 अक्टूबर रविवार को छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी और दीपावली महालक्ष्मी पूजन के दो बड़े पर्व पड़ेंगे। 28 अक्टूबर सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान, पितृ पूजा होगा। इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पड़ रहे हैं। 29 अक्टूबर मंगलवार को भैयादूज का बड़ा पर्व पड़ेगा। इस प्रकार शनिवार से मंगलवार तक चार दिनों में आठ पर्व पड़ रहे हैं। 

धनतेरस की तिथि 25 अक्टूबर त्रयोदशी तिथि प्रारंभ 25 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 08 मिनट से  त्रयोदशी तिथि समाप्त 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 36 मिनट  धनतेरस पूजा मुहूर्त 25 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक  यम दीप तिथि/हनुमान जयंती/धनवंतरी जयंती शुभ मुहूर्त
यम दीप की तिथि 26 अक्टूबर प्रदोष काल शाम 05 बजकर 38 से शाम 08 बजकर 13 मिनट से वृषभ काल शाम 06 बजकर 50 मिनट से रात 08 बजकर 45 मिनट तक नरक चतुदर्शी तिथि और शुभ मुहूर्त नरक चतुदर्शी की तिथि : 27 अक्टू्बर चतुदर्शी तिथि प्रारंभ : 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से  चतुदर्शी तिथि समाप्त : 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक अभिज्ञान स्नान मुहूर्त 27 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 16 मिनट से सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक    दीपावली तिथि और शुभ मुहूर्त दीपावली/लक्ष्मी पूजन की तिथि : 27 अक्टूबर अमावस्या तिथि प्रारंभ : 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से  अमावस्या तिथि समाप्त : 28 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक  लक्ष्मी पूजा मुहुर्त : 27 अक्टूबर को रात 12 बजकर 23 मिनट तक  गोवर्धन तिथि और शुभ मुहूर्त गोवर्धन पूजा/अन्नकूट : की तिथि 28 अक्टूबर प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 28 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट से  प्रतिपदा तिथि समाप्त : 29 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक  गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त : 28 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक    भैयादूज तिथि और शुभ मुहूर्त भैयादूज/यम द्वितीया की तिथि: 29 अक्टूबर  द्वितीया तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 13 मिनट से  द्वितीया तिथि समाप्त: 30 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 48 मिनट तक  भाई दूज अपराह्न समय दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक 

chat bot
आपका साथी