हरियाणा के खेल मंत्री का बड़ा एक्‍शन, जेई, एसआई सहित तीन को किया सस्‍पेंड

हरियाणा के खेल मंत्री ने जेई एसआई सहित तीन को सस्‍पेंड कर दिया है। खेल मंत्री संदीप सिंह पिहोवा नगर पालिका में निरीक्षण करने पहुंच गए थे। यहां पर लापरवाही सामने आने पर तुंरत एक्‍शन ले लिया। इसके बाद अन्‍य कर्मचारियों से भी बात की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:21 PM (IST)
हरियाणा के खेल मंत्री का बड़ा एक्‍शन, जेई, एसआई सहित तीन को किया सस्‍पेंड
कुरुक्षेत्र के पिहोवा नगर पालिका में तीन सस्‍पेंड।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने बड़ा एक्‍शन लिया। जेई एसआई सहित तीन को सस्‍पेंड कर दिया। खेल राज्‍यमंत्री संदीप सिंह सोमवार को पिहोवा नगर पालिका पहुंचे। यहां पर एक्‍शन मोड में नजर आए। उन्‍होंने कर्मचारियों और वहां पर आए लोगों से बातचीत की। इसके अलावा वहां पर रखे डॉक्‍यूमेंट्स भी चेक किए।

हरियाणा के मंत्रियों के निशाने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी आ गए हैं। गृह मंत्री अनिल विज के गुरुग्राम में छापेमारी के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर के जांचने के बाद सबकी हाजिरी ली। गैरहाजिर मिलने पर महिला सफाई निरीक्षक, बिल्डिंग इंस्पेक्टर और एक बेलदार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। मंत्री की सख्ती के बाद पिहोवा नगरपालिका सहित निकाय विभाग की दूसरी इकाइयाें के अधिकारियों व कर्मचारियों की धड़कन बढ़ गई है।

खेल मंत्री संदीप सिंह सोमवार को पिहोवा हलके में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां स्थानीय लोगों ने नगरपालिका में अधिकारियों व कर्मचारियों के काम न करने और लोगों की शिकायतों की अनदेखी करने की शिकायत दी। खेल मंत्री इसके बाद सुबह करीब सवा नौ बजे पिहोवा नगरपालिका पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी ली। सफाई निरीक्षक मीनाक्षी, जेई ओमप्रकाश व बेलदार बलबीर सिंह गैरहाजिरी मिले। उनकी किसी प्रकार की छुट्टी भी नहीं थी। वहीं एक अकाउंटेंट को नोटिस जारी किया है। मंत्री ने इसके बाद एक-एक सीट का निरीक्षण कर काम की पड़ताल की। मंत्री ने तीनों अधिकारियों व कर्मचारियों की सीटों पर काफी फाइलें पेंडिंग मिली। मंत्री ने इन तीनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

500 के करीब फाइल पेंडिंग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिहोवा नगरपालिका में अधिकारी व कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों के पास करीब 500 फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। अधिकारी व कर्मचारी लोगों को अनदेखा करते हैं। कई बार अधिकारियों के पास बार-बार चक्कर काटने काे मजबूर हैं। वहीं शहर में सफाई के बुरे हाल हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते और न ही कर्मचारी काम करने को तैयार हैं। खेल मंत्री के पास इनकी लगातार शिकायतें आ रही थी। खेल मंत्री ने इन तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने के साथ दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना काम जिम्मेदारी के साथ करने की नसीहत दी।

साहब शुक्रवार को जल्दी जाते हैं और सोमवार को देर आते हैं

खेल मंत्री के निरीक्षण में सामने आया कि कई अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को समय से पहले चले जाते हैं। शनिवार और रविवार की सरकारी छुट्टी पर रहते हैं और फिर सोमवार को भी देर से दफ्तर पहुंचते हैं। शहर के सभी वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सफाई पर भी अधिकारियों कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है।

इन पर की कार्रवाई

लोगों की शिकायत पर सोमवार सुबह दफ्तर खुलने के समय खेल मंत्री ने छापा मारा तो कई अनियमितताएं पाई गई। जिसके बाद खेल मंत्री संदीप सिंह ने जेई ओम प्रकाश, सेनेटरी इंस्पेक्टर मीनाक्षी और दलबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। इनके अलावा अकाउंटेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री ने बताया कि इनका रिकार्ड चेक करने पर पाया गया कि जनवरी से लेकर अभी तक का काम पेंडिंग था। उन्होंने कहा कि दूसरे दफ्तरों की भी जल्द ही चेकिंग की जाएगी और यदि जनता के काम लटके मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी