भारती अरोड़ा का अथक प्रयास, 200 लोगों को नशे के चंगुल से निकाला बाहर

अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा की पहल सार्थक साबित हुई। तीन जिलों से करीब दो सौ लोगों को पुलिस ने खोज निकाला जो 24 घंटे नशे में चूर रहते थे। ऐसे लोगों को पुलिस की मदद से नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग कराई गई।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:25 PM (IST)
भारती अरोड़ा का अथक प्रयास, 200 लोगों को नशे के चंगुल से निकाला बाहर
अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने 200 लोगों को नशे के चंगुल से बाहर निकाला।

अंबाला, जागरण संवाददाता यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में नशे के चलन को समाप्त करने के लिए अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा की पहल सार्थक साबित हुई। तीनों जिले से करीब दो सौ लोगों को पुलिस ने खोज निकाला जो 24 घंटे नशे में चूर रहते थे। ऐसे लोगों को पुलिस की मदद से नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग कराई गई। करीब दो महीने के अथक प्रयास के बाद अब यह सभी नशे का परित्याग कर चुके हैं।

आइजी भारती अरोड़ा की पहल

आईजी भारती अरोड़ा की इस पहल को देखते हुए गीता गोपाल संस्था ने साथ देते हुए नशा छोड़ चुके लोगों को श्रीमद्भागवत गीता के साथ कापियां दी। कापियों पर ये लोग श्रीराम नाम की माला लिखने का काम करेंगे। आईजी की पहल पर नशा छोड़ चुके चार लोगों को शनिवार अंबाला छावनी स्थित गीता गोपाल संस्था पर आमंत्रित किया गया। गीता गोपाल कार्यालय पहुंचे इन लोगों को संस्था के राकेश मोहन ( लक्की भैया), उनके बड़े भाई योगराज शर्मा, राकेश चड्ढा, श्रीमद्भागवत गीता के साथ कापियां सौंपी। कापियों पर श्रीराम नाम का जाप अंकित करके तय समय में संस्था को वापस करेंगे, इसके बाद पुन: इन सभी लोगों को नई कापियां दी जाएगी।

नशा का परित्याग करने के बाद गीता गोपाल पहुंचे लोग।

विशेष मुहिम ने नया जीवन देने का काम किया

नशे के दलदल में फंसती जा रही युवा पीढ़ी के लिए आइजी भारती अरोड़ा ने अनोखी पहल की। इनका जीवन सुधारने में पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा। आइजी की विशेष मुहिम नशाखोरी पर अंकुश ने नया जीवन देने का काम किया। अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशे के चुंगल में फंस चुके युवाओं की काउंसिलिग कराई और नशा मुक्ति केंद्रों की मदद से नशा छुड़ाने में सफल हुई। अ ब इन युवाओं और पुरुषों का परिवार खुशहाल हो चुका है। नशेड़ियों का जीवन सुधारकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल करने वाली हरियाणा पुलिस के मानवीय पहल की प्रशंसा हो रही है।

chat bot
आपका साथी