पत्नी बीच में आती तो उसे भी मार डालता

जागरण संवाददाता पानीपत फतेहपुरी चौक पर हत्या करने के आरोपित भरत बवेजा ने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:43 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 08:43 AM (IST)
पत्नी बीच में आती तो उसे भी मार डालता
पत्नी बीच में आती तो उसे भी मार डालता

जागरण संवाददाता, पानीपत : फतेहपुरी चौक पर हत्या करने के आरोपित भरत बवेजा ने बताया कि भाभी कविता ही उसकी पत्नी प्रिया को बहकाती थी। घर बसने नहीं दे रही थी। इसी वजह से उसने भाभी के कत्ल की साजिश रची। घर से ही चाकू लिया और शराब पी। इसके बाद रेकी कर चाकू से वार कर भाभी की हत्या कर दी। अगर प्रिया बीच में आती तो उसको भी अंजाम भाभी जैसा होता।

थाना शहर प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि कविता हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू व कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित से पता लगाया जा रहा है कि कविता हत्याकांड में उसके और स्वजन तो शामिल नहीं हैं। आरोपित भरत को दो दिन के रिमांड के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि देशराज कॉलोनी कविता के देवर भरत ने पत्नी प्रिया की पिटाई कर दी थी। प्रिया जेठानी कविता के पास रह रही थी। कविता ने किला थाना, तहसील कैंप चौकी, महिला थाना व सफीदों थाने में शिकायत दी थी कि पति रोहित, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर भरत उससे व देवरानी प्रिया से देहव्यापार कराना चाहते हैं। मना करती है तो आरोपित उन्हें पीटते हैं। रविवार रात को कविता और प्रिया अपने दो बच्चों के साथ फतेहपुरी चौक पर थी। इसी दौरान भरत ने शराब के नशे में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर कविता की हत्या कर दी थी। एडवोकेट डीके पंडित ने आरोपित भरत को काबू कर लिया था।

chat bot
आपका साथी