Bharat Band Jind: भारत बंद का जींद में में व्यापक असर, मुख्य मार्गों पर 42 जगह जाम, परीक्षाएं रद

भारत बंद का जींद में असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में उतरे व्यापारी। मुख्य बाजार भी बंद किया। बंद के चलते सीआरएसयू ने बीएड की परीक्षा को किया कैंसिल। बंद को देखते हुए फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को गांव घसो कलां के रेलवे स्टेशन पर रोका गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:59 PM (IST)
Bharat Band Jind: भारत बंद का जींद में में व्यापक असर, मुख्य मार्गों पर 42 जगह जाम, परीक्षाएं रद
दिल्ली - फ़िरोजपुर रेलवे लाइन हिसार बाईपास पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते किसान नेता।

जींद, जागरण संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले में भारत बंद का व्यापाक असर देखने को मिल रहा है। लिंक मार्गों को छोड़कर सभी मुख्य मार्गों पर लगभग 42 जगह पर जाम लगा हुआ है। जगह-जगह जाम होन के कारण जिले से बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा हुआ है। इसके चलते बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लिंक मार्गों से वाहन निकलते हुए नजर आए। बंद को देखते हुए रोडवेज ने भी सभी बसों को बंद कर दिया है।

इसके अलावा दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे लाइन को किसानों ने नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे बाईपास के निकट बंद कर दिया है। इसके चलते इस रूट पर चल रही फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन गांव घसो कलां के रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके कारण ट्रेन में मौजूद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जहां पर किसानों ने रेलवे लाइन के बीच में ही बैठक धरना शुरू कर दिया है। भारत बंद के समर्थन में व्यापारी भी आए हैं। जहां पर जींद का मुख्य बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने बाजार को बंद करके किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। बाजार बंद का फैसला रविवार को ही व्यापार मंडल के दोनों गुटों ने बैठक करके संयुक्त रूप से ले लिया था। व्यापारियों का कहना है कि बाजार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।

बंद के चलते परीक्षा को किया रद

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीएड की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भी परीक्षा की तिथि थी। सुबह ही बंद की स्थिति बनने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार सुबह ही परीक्षा को रद करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि रद की गई परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

इन मार्गों पर यहां पर लगा हुआ है

जींद-नरवाना मार्ग : गांव झांझ, खटकड़, बड़ौदा, सफाखेड़ी, पालवां

जींद-हिसार मार्ग : गांव ईक्कस, रामराये, राजपुरा भैण

जींद-भिवानी मार्ग : गांव घिमान, ईगराह

जींद-रोहतक मार्ग : गांव गतौली, जुलाना अनाज मंडी के सामने

जींद-गोहाना मार्ग : गांव सिंधवीखेड़ा, चाबरी

जींद-पानीपत मार्ग : गांव निर्जन, जामनी मोड़, खानसर चौक सफीदों

जींद-कैथल मार्ग : गांव कंडेला, चुहड़पुर, नगूरां

chat bot
आपका साथी