Bharat Band: 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर गाइडलाइन जारी, जानिए क्या रहेगा खुला और किन पर रहेगी पाबंदी

Bharat Band संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। यह बंद 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक जारी रहेगा। बंद सुबह 6 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:08 PM (IST)
Bharat Band: 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर गाइडलाइन जारी, जानिए क्या रहेगा खुला और किन पर रहेगी पाबंदी
Bharat Band: 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जारी की संभावित गाइडलाइन।

 पानीपत, जेएनएन। किसानों ने 27 सितंबर को लोगों से भारत बंद का आह्वान किया है। बीते लगभग 9 महीने से तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली के बार्डरों पर धरने पर बैठे हुए है। 27 सितंबर को किसान आंदोलन के 10 महीने पूरे हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस दिन को और बड़ा बनाने के लिए देशभर में भारत बंद का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा देश के लगभग 100 किसान संगठन इस बंद के समर्थन में शामिल होंगे। इसका असर हरियाणा में भी साफतौर से दिखाई दे सकता है। एसकेएम ने इसे लेकर संभावित गाइडलाइन जारी की है। 

भारत बंद को लेकर गाइडलाइन जारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। यह बंद 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक जारी रहेगा। बंद सुबह 6 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। एसकेएम ने कहा था कि यह बिल्कुल शांतिपूर्ण होगा और किसान यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता को कम से कम असुविधा का सामना न करना पड़े। किसान नेता राकेश टिकैत भी कई मौकों पर कहते नजर आए हैं कि 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

– सभी सरकारी ऑफिस इनके अलवा दूसरी संस्थाएं बंद रहेंगी। 

– बाजार, दुकानें भी बंद रहेंगी।  

– सभी शिक्षण संस्थान स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। 

– जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी प्रकार के सार्वजनिक यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। 

– किसी भी प्रकार का गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। 

जरूरी सेवाओं पर रहेगी छूट

– दमकल सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी

– एंबुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, जैसी सभी जरूरी सेवाओं पर छूट रहेगी।

– दूध,सब्जी समेत तमाम जरूरी सामानों की आवाजाही । 

पानीपत में भारत बंद को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट

किसानों की ओर से भारत बंद की काल को देखते हुए पानीपत रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपीएफ सहित पैट्रोलिंग स्टाफ अलर्ट रहेगा। कहीं कोई गाड़ी रुकती है तो उसमें खाने पीने की सभी व्यवस्थाएं रहेगी। कहीं भी कोई घटना होती है तो तुरंत संबंधित स्टेशन अधीक्षक को सूचना देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। आरपीएफ नियंत्रण कक्ष, इंजीनियरिंग डिविजन, और कोच नियंत्रण कक्ष एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। एक दूसरे को सूचनाएं देंगे। सीनियर सुपरवाइजर मुख्यालय पर रहेंगे। 27 सितंबर के अवकाश रद हैं। डीआरएम दिल्ली डिप्पी गर्ग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यमुनानगर में आठ जगह सड़क मार्ग जाम रहेंगे

भारत बंद को लेकर यमुनानगर में जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। जिसमें भारत बंद को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। सुभाष गुर्जर ने बताया कि बंद को पूरी तरह सफल बनाने को लेकर ब्लाक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला यमुनानगर में आठ जगह सड़क मार्ग जाम रखने के स्थान निर्धारित कर दिए गए है। इसी के तहत रादौर में बुबका चौक पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सड़क मार्ग जाम किया जाएगा। रादौर में दुकानदारों से भी भारत बंद में सहयोग करने की अपील की जाएगी। इस भारत बंद में सभी ट्रेड यूनियन भी साथ दे रही है। 

कुरुक्षेत्र में अनाज मंडी में धान की आवक और खरीद रहेगी बंद

भाकियू ने 27 सितंबर को भारत बंद को कामयाब करने के लिए कमर कस ली है। कुरुक्षेत्र में सुबह छह से सायं चार बजे तक दुकानें और यातायात पूरी तरह से बंद करने की अपील की जा रही है। भाकियू नेताओं ने पैदल मार्च कर दुकानदारों से सहयोग की अपील की। भाकियू नेता सोनू सामरा ने बताया कि भारत बंद में बस, कार, रेल और रेहड़ी सब कुछ बंद रहेगा। किसानों द्वारा यहां बाइपास और बस अड्डे पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। इसमें सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। सामरा ने बताया कि उस रोज अनाज मंडी में धान की आवक और खरीद भी बंद रहेगी। यही नहीं किसानों को फसल कटाई बंद रखकर धरना स्थलों पर पहुंचने की अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी