सावधान, पानीपत में 12 दिन में दो बच्चों सहित 10 महिलाएं व किशोरी लापता, 4 साल में 300 गायब हुए बच्‍चे

पानीपत से बच्‍चे गायब होने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। बीते 12 दिन में दो बच्‍चों सहित 10 महिलाएं और किशोरी लापता हो गई हैं। बता दें कि पहले भी चार साल में 300 बच्‍चे गायब हो चुके हैं। इसके लिए सीबीआई जांच की भी मांग उठ चुकी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 07:38 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:38 AM (IST)
सावधान, पानीपत में 12 दिन में दो बच्चों सहित 10 महिलाएं व किशोरी लापता, 4 साल में 300 गायब हुए बच्‍चे
पानीपत में दो और बच्‍चे लापता हो गए।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में पिछले 12 दिन में पांच महिलाएं, दो किशोरी, एक किशोर व दो बच्चे लापता हो गए है। महिलाएं व किशोरी प्रवासी कामगारों की हैं। स्वजन खुद ढूंढने के साथ-साथ मदद के लिए थानों व चौकियों के भी चक्कर लगा रहे हैं। सेक्टर-29 थाने के एक कर्मचारी ने पीड़ित महिला से उसकी नाबालिग बेटी की तलाश के लिए गाड़ी का प्रबंधन करने की शर्त रख दी है। लापता के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों को चस्पां दिए जाते हैं। पुलिस भी कई दिन तक इधर-उधर जाकर इतिश्री कर लेती है।

दो बच्चों सहित महिला लापता

साई कालोनी से राधिका उर्फ नीता अपने ढाई साल के बेटे टींको और सात साल के नितिन को लेकर लापता हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस महिला व बच्चों की तलाश कर रही है। इसी तरह से कचरौली गांव से अलका नामक महिला घर से लापता हो गई। थाना सदर पुलिस महिला को ढूंढ रही है।

ये भी हुए लापता

-बिल्ली कालोनी से हर्ष नामक किशोर सैर करने घर से गया था। तभी से हर्ष लापता है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस किशोर को ढूंढ रही है।

-कृष्णा गार्डन से अमरीन लापता है। थाना चांदनी बाग पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।

-विकास नगर से किशोरी लापता है।

-समालखा से रिंकू नामक महिला घर से लापता हो गई।

-समालखा से सीमा अपने घर से लापता हो गई। समालखा थाने में मामला दर्ज है।

लापता महिला व किशोरियों को पुलिस की टीमें ढूंढ रही हैं

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स का कहना है कि लापता महिलाओं व किशोरियों की तलाश के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। संभावित जगहों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। स्वजनों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। उन्हें किशोरियों को जहां जाने का अंदेशा है पुलिस को बताएं।

chat bot
आपका साथी