सावधान रहिए, यमुनानगर में डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, बढ़ते जा रहे केस

यमुनानगर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने डेंगू के बढ़ते केस पर चिंंता जाहिर की है। अब तक 11 केस आ चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सख्‍ती भी शुरू कर दी है। टीम ने सर्वे करके 28 सौ लोगों को नोटिस दिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:36 AM (IST)
सावधान रहिए, यमुनानगर में डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, बढ़ते जा रहे केस
यमुनानगर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। बदलते मौसम के बीच अब स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अलर्ट हो गया है। लगातार डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। अब 11 पाजिटिव केस हो चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बनाकर छिड़काव कराना शुरू कर दिया है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के सोर्स पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रीडिंग चेकर टीम को शेड्यूल बनाकर लारवा की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे डेंगू को काबू किया जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग बुखार व खांसी के संदिग्ध मरीजों को सैंपल कराने की अपील कर रहा है। सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले मरीजों की सैंपलिंग कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन जगहों पर मिले डेंगू के मरीज 

गांधीनगर, नरेंद्रनगर कालोनी, सेक्टर 17, बूड़िया गेट, शंकरपुरी कालोनी में डेंगू के केस मिले हैं। इन कालोनियों से 126 सैंपल डेंगू के आशंकित मरीजों के लिए गए हैं। जिसमें से 11 पाजिटिव आए हैं। इन मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।

लगातार दिए जा रहे नोटिस 

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घरों का भी सर्वे कर रही है, क्योंकि घरों में गमलों, कूलरों व फ्रिज के पीछे जमा पानी में लारवा का मच्छर पनपता है। इस पर लोग विशेष ध्यान नहीं देते। जिससे डेंगू की बीमारी फैलने की संभावना रहती है। 2800 लोगों को स्वास्थ्य विभाग नोटिस दे चुका है। इनके घरों में डेंगू का लारवा मिला था।

यह हैं लक्षण व बचाव 

डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है। इसमें पहले रोगी को बुखार आता है, फिर प्लेटलेट कम होने लगती है। जिससे मरीज की मौत तक हो सकती है। इससे बचाव के लिए बच्चों को व स्वयं भी पूरी बाजू वाली शर्ट पहने, घरों में या बाहर गमलों के भीतर बारिश का पानी एकत्र न होने दें। हफ्ते में एक बार कूलर व फ्रिज के पीछे जरूर सफाई करें।

यह स्थिति मलेरिया व डेंगू के केसों को 

वर्ष - केस - मलेरिया

2016 -508 - 65

2017 -266 - 70

2018 -97 - 42

2019 - 21 - 51

2020 - 03 - 42

2021 - 04 - 11

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि डेंगू व मलेरिया एक वायरल बीमारी है। इससे बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। अपने आसपास पानी एकत्र न होने दें। संदिग्ध लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराए।

chat bot
आपका साथी