अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगी आयुष विंग, मांगी जगह

आयुष ¨वग अब सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगी। कार्यवाहक अधिकारी अंजू फौगाट ने सिविल सर्जन डॉ. डी.एन. बागड़ी से मिलकर जगह मांगी।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:35 AM (IST)
अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगी आयुष विंग, मांगी जगह
अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगी आयुष विंग, मांगी जगह

पानीपत, जेएनएन : आयुष विंग अब सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगी। कार्यवाहक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अंजू फौगाट ने सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी से मिलकर विंग के लिए जगह मांगी है। ओपीडी ब्लॉक में बाह्य रोगी कक्ष भी मांगे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में एक ही छत के नीचे आयुष विंग का होना भी जरूरी है। यह गाइडलाइन इसलिए जारी की गई ताकि मरीजों को एलोपैथिक और आयुर्वेदिक इलाज के लिए अलग-अलग स्थानों पर न भटकना पड़े। तकरीबन 42 करोड़ की लागत से बनी अस्पताल की नई बिल्डिंग के नक्शे में आयुष ¨वग का ध्यान रखा गया था। इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी ब्लॉक, रेडियोलॉजी ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक आदि र¨नग में हैं। इसके चलते अब पुरानी इमरजेंसी के सामने स्थित आयुष ¨वग में मरीज नहीं पहुंच पा रहे हैं। डॉ. अंजू ¨सह ने जगह मांगने की पुष्टि की है। सिविल सर्जन ने भरोसा दिया है। कोई दिक्कत आएगी तो उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

यूपीएचसी में खुलेगा पंचकर्म सेंटर सेक्टर 25 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र में आयुष विंग की ओर से पंचकर्म सेंटर खोला जाएगा। डॉ. अंजू फौगाट ने बताया कि दो दिन पहले डीसी सुमेधा कटारिया ने पंचकर्म केंद्र शुरू करने के मौखिक निर्देश दिए हैं। इस संबंध में भी सिविल सर्जन से बात की गई है। मुख्यालय को मशीनरी और स्टाफ की डिमांड भी भेजी गई है।

आहार ही औषध है विषय पर 18 को संगोष्ठी पानीपत
 महानिदेशक आयुष हरियाणा डॉ. साकेत कुमार के निर्देश पर रविवार को सिविल अस्पताल परिसर स्थिति आयुष ¨वग में आहार ही औषध है विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में जनमानस को बताया जाएगा कि पौष्टिक आहार का सेवन, बेहतर रहन-सहन में सेहत का राज छिपा हुआ है। योग-ध्यान से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। ऐसा आहार करें जिससे शरीर का उत्तम विकास हो। चेतना, प्रसन्नता और शारीरिक ऊर्जा हमेशा बनी रहे।

chat bot
आपका साथी