पोषण मास को लेकर निकाली जागरूकता रैली

शिव नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खानपान के बारे में जागरूक किया। सुपरवाइजर सरोज बाला ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सभी सुख पा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:00 PM (IST)
पोषण मास को लेकर निकाली जागरूकता रैली
पोषण मास को लेकर निकाली जागरूकता रैली

पानीपत-विज्ञप्ति: शहर के शिव नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खानपान के बारे में जागरूक किया। सुपरवाइजर सरोज बाला ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सभी सुख पा सकता है। अगर स्वस्थ रहना है तो खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने पोषण मास के साथ गर्भवती महिलाओं को बच्चे के पेट में रहने व जन्म के एक साल तक खाने पीने बारे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमें पौष्टिक आहार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। जागरूकता रैली निकालने के साथ पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर संगीता, विद्या, मनीषा, दीप्ति, शशि, सतवंती मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी