Corona Vaccination: यमुनानगर में कोरोना पर वार, वैक्‍सीनेशन 8 लाख के पार, 2 लाख को दोनों डोज

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के प्रभाव के कम से कम करने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग तेजी से वैक्‍सीनेशन कैंपेन चला रहा है। यमुनानगर में अब तक आठ लाख लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है। इसमें से दो को दोनों डोज लगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:16 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:16 AM (IST)
Corona Vaccination: यमुनानगर में कोरोना पर वार, वैक्‍सीनेशन 8 लाख के पार, 2 लाख को दोनों डोज
यमुनानगर में तेजी से टीकाकरण हो रहा।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान बेहद गति से चल रहा है। अब आंकड़ा बढ़कर आठ लाख के पार पहुंच चुका है। दो लाख से अधिक लोगों काे दोनों डोज लग चुकी है। इसमें भी सबसे अधिक युवाओं में टीकाकरण को लेकर जोश दिख रहा है। यही वजह है कि अब तक 18 प्लस वाले तीन लाख 97 हजार 714 वैक्सीन की डोज ले चुके हैं। इस समय डोज की किल्लत भी विभाग के पास नहीं है। जिस कारण हर रोज टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं।

टीकाकरण को अब पूरी तरह से घबराहट लोगों के मन से दूर हो चुकी है। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लग रही है। अप्वाइंटमेंट की बाधा भी अब नहीं रही है। केंद्र पर जाते ही टीका लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि सितंबर माह के अंत तक सभी लोगों का टीकाकरण हो जाए। इस बीच में दूसरी डोज पर भी अधिक जोर दिया जा रहा है। जिससे एक निश्चित आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो जाए। इसलिए रोजाना लगाए जाने वाले टीकाकरण केंद्रों में कुछ निश्चित केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाई जा रही है।

यह है टीकाकरण की स्थिति

कुल टीकाकरण - आठ लाख 6 हजार 86

पहली डोज - पांच लाख 96 हजार 11

दूसरी डोज - दो लाख 10 हजार 75

60 प्लस - एक लाख 83 हजार 785

45 प्लस - दो लाख 24 हजार 587

18 प्लस - तीन लाख 97 हजार 714

कोविशील्ड की मिल रही अधिक डोज

स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की ही अधिक डोज मिल रही है। इस कारण कोविशील्ड के लिए ही केंद्र अधिक लगाए जा रहे हैं। जिले की बात करें, तो यहां पर सात लाख 14 हजार 128 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगी है। जबकि 91 हजार 958 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज जहां 84 दिन बाद लग रही है। वहीं कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी रोजाना एक या दो केंद्र कोवैक्सीन की डोज के लिए लगा रहा है।

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया का कहना है कि पात्रता के दायरे में आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पर्याप्त केंद्र बनाए जा रहे हैं। लोगों से यही अपील है कि वह केंद्रों पर आए और टीकाकरण कराएं।

chat bot
आपका साथी