कोविड-19 के नियमों के प्रति किया जागरूक, बांटे मास्क व सैनिटाइजर

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। ये अभियान डीईईओ रमेश कुमार डीईईओ बृजमोहन गोयल व रेडक्रास सोसाइटी की जिला समन्वयक मीना कंबोज की देख रेख में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:43 AM (IST)
कोविड-19 के नियमों के प्रति किया जागरूक, बांटे मास्क व सैनिटाइजर
कोविड-19 के नियमों के प्रति किया जागरूक, बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, पानीपत : भारतीय रेडक्रास सोसाइटी व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। ये अभियान डीईईओ रमेश कुमार, डीईईओ बृजमोहन गोयल व रेडक्रास सोसाइटी की जिला समन्वयक मीना कंबोज की देख रेख में चल रहा है।

शुक्रवार को अभियान के तहत बापौली खंड के कोर्डिनेटर गुलाब पांचाल ने गांव छाजपुर कला में समाजसेवी नरेश गोस्वामी के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। पांचाल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी है। इससे आप स्वयं के बचाव के साथ दूसरों को भी बीमारी से बचा सकेंगे।

उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सैनिटाइजर या साबुन से बार बार हाथ साफ करने व सामाजिक दूरी बनाकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए।

स्वच्छता के प्रति जागरूक कर मनाएंगे विश्व रेडक्रास दिवस

जिला कोआर्डिनेटर मीना कंबोज ने बताया कि शनिवार को विश्व रेडक्रास दिवस है। जिसे महामारी के चलते उत्साहपूर्वक न मनाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके मनाया जाएगा। झुग्गी झोपड़ी व स्लम तथा पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों को साबुन वितरण किया जाएगा। साथ ही कोरोना से बचाव के बारे में बताया जाएगा।

chat bot
आपका साथी