रिवाल्वर दिखाकर प्लाट पर कब्जे के प्रयास, 17 पर केस दर्ज

सेक्टर-25 में भगत सिंह एनक्लेव के एक व्यक्ति ने रिवाल्वर दिखाकर प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में सुनवाई नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:20 AM (IST)
रिवाल्वर दिखाकर प्लाट पर कब्जे के प्रयास, 17 पर केस दर्ज
रिवाल्वर दिखाकर प्लाट पर कब्जे के प्रयास, 17 पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर-25 में भगत सिंह एनक्लेव के एक व्यक्ति ने रिवाल्वर दिखाकर प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में सुनवाई नहीं हुई। एसपी को गुहार लगाई तो शिकायत दर्ज की गई।

भगत सिंह एनक्लेव के संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि भगत सिंह एनक्लेव के पीछे 360 गज के प्लाट की चारदीवारी कर गेट लगा रखा है। एक जून को करीब नौ बजे फोन आया किया कि 15-20 हथियारबंद लोगों गेट व दीवार तोड़कर प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर गया तो बसंत कुंज के सचिन, अपने पिता सुखदेव, रिसालू गांव के रमेश मलिक, मलिक एनक्लेव विनय जैन व अन्य 13 लड़कों के साथ खड़े थे। सचिन ने रिवाल्वर दिखा उसे धमकी दी कि भाग जा। नहीं दो गोली मार दूंगा। इसके बाद उसने 100 नंबर पर काल की। 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर फोटो ली। इस दौरान आरोपित जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली, ईंटें व गेट लेकर फरार हो गए। आरोपितों से उसे खतरा है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी