महिला से छेड़खानी कर डंडे से पीटकर गला काटने का प्रयास, सोने की चेन छीनी

मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में दो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी कर डंडे से पीटा और तार से गला काटने का प्रयास किया। आरोपितों ने महिला की दो वीडियो रिश्तेदारों को भी भेज दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:04 PM (IST)
महिला से छेड़खानी कर डंडे से पीटकर गला काटने का प्रयास, सोने की चेन छीनी
महिला से छेड़खानी कर डंडे से पीटकर गला काटने का प्रयास, सोने की चेन छीनी

संवाद सहयोगी, मतलौडा-थर्मल : मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में दो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी कर डंडे से पीटा और तार से गला काटने का प्रयास किया। आरोपितों ने महिला की दो वीडियो रिश्तेदारों को भी भेज दी।

एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 23 जुलाई को बिजली निगम ने खेत में ट्रांसफार्मर रखा था। विनोद और अंग्रेज ट्रांसफार्मर का तार उतारकर घर ले गए। वह खेत में गई तो आरोपित अंग्रेज पहले ही मौके पर था। विनोद भी पहुंच गया। उसने तार काटने के बारे में कहा तो गाली-गलौज कर अंग्रेज ने डंडे से हमला किया और विनोद ने तार से गला काटने का प्रयास किया। उसके पेट पर ताल मारी। विनोद ने उसकी सोने की चेन छीन ली। उसकी कानों की दो बाली भी गुम हो गई। मौके पर बेटा पहुंच गया। एक पड़ोसी ने उसे छुड़वाया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह कूड़ा डालने जाती है और बाथरूम में होती है तो आरोपित दीवार पर चढ़कर वीडियो बनाने की प्रयास करते हैं। वीडियो वायरल करने की भी धमकी देते हैं। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी