पत्नी को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, तीन पर केस दर्ज

विकास नगर में पति ने अपने दोस्त व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी पर नुकीले हथियार से हमला किया और फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:32 PM (IST)
पत्नी को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, तीन पर केस दर्ज
पत्नी को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, तीन पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : विकास नगर में पति ने अपने दोस्त व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी पर नुकीले हथियार से हमला किया और फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विकास नगर की प्रियंका ने पुलिस को शिकायत दी कि वर्ष 2008 में उसकी शादी नारायणा गांव के प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। पति फायर ब्रिगेड समालखा में नौकरी करता है। शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। छह महीने पहले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह अपनी मां के पास अर्जुन नगर में रहने लगी।

उसने बताया कि गत 24 अक्टूबर को पति माफी मांगकर उसे व तीन बच्चों को विकास नगर स्थित किराये के मकान में ले गया। उसने कहा कि सुनसान जगह पर क्यों ले आए हो। इसी से खफा होकर पति ने जेब से नुकीला हथियार निकाला और उसके मुंह पर हमला कर दिया। उसे धक्का देकर फोल्डिग पर गिरा दिया और फोन कर दोस्त सीन्ना व उसकी पत्नी को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने उसे पीटा और फंदे पर टांगने का प्रयास किया।

बेटे दिपांशु ने शोर मचा दिया। जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। पड़ोसी के फोन कर उसने स्वजनों को वारदात की सूचना दी। स्वजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी