पानीपत में उद्योगपति के मकान पर कब्जे का प्रयास

11 माह बाद किरायानामा खत्म होने पर उन्होंने संदीप को मकान खाली करने के लिए कहा। लेकिन संदीप ने मकान खाली करने में दो से तीन माह लगा दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:27 AM (IST)
पानीपत में उद्योगपति के मकान पर कब्जे का प्रयास
पानीपत में उद्योगपति के मकान पर कब्जे का प्रयास

जागरण संवाददाता, पानीपत : उद्योगपति सियाराम गर्ग के सेक्टर 11 स्थित एक मकान पर किराये पर रहकर गए कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। आरोपितों ने गर्ग के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

गांधी मंडी के सियाराम गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके सेक्टर 11 में उनके 700-700 गज के दो मकान हैं। एक मकान में दो-तीन कमरे और दूसरे में डबल स्टोरी इमारत बनी हुई है। वर्ष 2018 में सैनी कालोनी के संदीप ने एक मकान किराए पर लिया था। 11 माह बाद किरायानामा खत्म होने पर उन्होंने संदीप को मकान खाली करने के लिए कहा। लेकिन संदीप ने मकान खाली करने में दो से तीन माह लगा दिए। जनवरी 2021 में संदीप ने मकान खाली किया तो अफसर खान को मकान किराए पर दे दिया। वे मंगलवार को मकान में काम कराने लगे तो संदीप कुछ साथियों को लेकर जबरन अंदर घुस गया। मकान पर मालिकाना हक जताकर झगड़ने लगा। उसके साथ आई कुछ महिलाएं भी मकान पर उनका हक जताने लगी। आरोप है कि मकान में निर्माण कार्य करने गए कामगारों के साथ भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि इसमें राजेश निवासी नारा, जगबीर मलिक निवासी निबरी, उसका बेटा आशु, संदीप, उसकी पत्नी इंदू, पीजी चलाने वाली एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने खाली कराया मकान, अब चल रहा निर्माण

मकान पर कब्जा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कागजातों की जांच करने के बाद आरोपितों को तुरंत मकान खाली करने के आदेश दिए। पुलिस कार्रवाई में फंसता देख आरोपित मकान खाली कर फरार हो गए। सियाराम गर्ग ने बताया कि फिलहाल मकान का कब्जा उनके पास है। फिलहाल मकान में निर्माण कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी