कुरुक्षेत्र में तड़के सैर पर निकले बुजुर्ग पर अज्ञात ने किया तेजधार हथियार से हमला

कुरुक्षेत्र में सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत कुरुक्षेत्र-अमीन रोड पर हुई वारदात।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में तड़के सैर पर निकले बुजुर्ग पर अज्ञात ने किया तेजधार हथियार से हमला
बुजुर्ग पर अज्ञात ने किया तेजधार हथियार से हमला।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत कुरुक्षेत्र-अमीन रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से तड़के सैर पर निकले व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे वह बेहोश हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव अमीन निवासी रामकुमार शर्मा ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह पौने चार बजे से घर से सैर करने के लिए निकले थे। वह सैर करने के लिए कुरुक्षेत्र-अमीन रोड पर निकल गए। वह वापस आ रहा था तो पीछे से उस पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए। आरोपित ने उसके सिर में कई बाद वार किए। जिससे वह बेहोश हो गया। काफी देर के बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि उनका पड़ोसी बंटी उन्हें उठा कर ले जा रहा था। घर पहुंचकर सारी बात स्वजनों को बताई। स्वजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीन ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया और मेडिकल कराया। इसकी शिकायत केयूके थाना पुलिस को दी दी। केयूके थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारने की नीयत से हमला करने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर जांच एएसअाइ नरेश कुमार को सौंपी है।

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से करेंगे जांच : एएसआइ नरेश कुमार

जांच अधिकारी एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल रामकुमार के बयान के आधार केस दर्ज किया है। हमलावर को वे पहचान नहीं पाए हैं। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी