वाल्मीकि बस्ती में घर में घुसकर ईंटों से हमला, चार घायल

इंसार बाजार वाल्मीकि बस्ती में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दंपती सहित चार लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM (IST)
वाल्मीकि बस्ती में घर में घुसकर ईंटों से हमला, चार घायल
वाल्मीकि बस्ती में घर में घुसकर ईंटों से हमला, चार घायल

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंसार बाजार वाल्मीकि बस्ती में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। वाल्मीकि बस्ती के विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि रंजिश में गौतम, गोविद, अमर, असु, शीला, बाला और करण ने उसके घर में घुसकर ईंटों से हमला कर दिया। जिससे वह, उसकी पत्नी अनीता, भाई शिव व मां घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल शिव को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। थाना शहर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पिता-पुत्र को पीटा, केस दर्ज

जासं, पानीपत : जगदीश कालोनी कुटानी रोड के मेताब ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे सरताज ने कालोनी के जोगिद्र से रुपये ले रखे हैं। बेटा चार महीने से लापता है। आरोप है कि जोगिद्र घर आकर उनके साथ मारपीट की और छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी देता है। बेटी के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी