खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला

डिडबाड़ी वासी संदीप को पांच-छह युवकों ने डंडे और सरिया से पीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। वह खेत से घर लौट रहा था। होश में आने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गांव के संजीव सहित पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:59 PM (IST)
खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला
खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला

जागरण संवाददाता, समालखा : डिडबाड़ी वासी संदीप को पांच-छह युवकों ने डंडे और सरिया से पीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। वह खेत से घर लौट रहा था। होश में आने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गांव के संजीव सहित पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संदीप के अनुसार उसके चाचा सुरजीत के खेत के पास आरोपितों ने उसे घेर कर उस पर हमला किया था। आरोपित मुंह ढके हुए थे। एक युवक ने किसी तेजधार हथियार से उस पर वार किया, जिसमें वह जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान मुंह से नकाब हटने से उसने गांव के संजीव को पहचान लिया और शेष को पहचान नहीं सका। भाई अभिमन्यु ने उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने संजीव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी