अब स्टार वार, तरकश से निकल रहे शब्दबाण

चुनाव प्रचार चरम पर है। अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनान के लिए सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन यहां पहुंचे। उन्होंने इनेलो को बड़ा झटका दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:20 AM (IST)
अब स्टार वार, तरकश से निकल रहे शब्दबाण
अब स्टार वार, तरकश से निकल रहे शब्दबाण

जागरण संवाददाता, पानीपत : चुनाव प्रचार चरम पर है। अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनान के लिए सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन यहां पहुंचे। उन्होंने इनेलो को बड़ा झटका दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा को पटका पहना भाजपा ज्वाइन कराई। साथ ही कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उधर, हुड्डा ने शाम को नूरवाला चौक पर रैली में ओमप्रकाश जैन के लिए वोट मांगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की सुबह 11 बजे नूरवाला में और कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा सुबह 9 बजे मतलौडा में जनसभा करेंगे।

--------- इंदिरा की कांग्रेस खत्म, हुड्डा की सिगल डिजिट में रहेगी : शाहनवाज

जॉनर : स्टार प्रचारक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इंदिरा की कांग्रेस खत्म हो चुकी है। हुड्डा की कांग्रेस सिगल डिजिट में सिमट जाएगी। वह गुरुवार को सेक्टर 25 स्थित होटल डेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में 75 पार का मिशन है। पानीपत की पहले या दूसरे नंबर पर आने की आदत रही है। लोकसभा चुनाव में देश में दूसरे नंबर पर रहे थे। अबकी बार पानीपत शहर से विज अच्छे वोटों से जीतकर सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टूटे मन से चुनाव लड़ रही है। दूसरे दल अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये सब जीरो पर आउट होंगे। मोदी के साथ मुस्लिम

उन्होंने कहा कि मुसलमान हिदुस्तान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास रखते हैं। भाजपा ने प्रदेश में अच्छे काम किए हैं और उसे इसका इनाम भी मिलना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के सवाल पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है। कांग्रेसियों ने 370 पर दुष्प्रचार किया। इमरान खान ने यूएन में इसी को आधार बनाया है। हरियाणा आज राहुल गांधी के बयान पर सवाल पूछ रहा है। जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवा बहाल हो गई है। इनेलो को फिर बड़ा झटका

इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा भाजपा में शामिल हो गए। शहर में इनेलो का कोई मजबूत कार्यकर्ता नहीं बचा है। पूर्व में प्रत्याशी ही भाजपा में शामिल हो गए थे। शाहनवाज हुसैन और पानीपत शहरी सीट से प्रत्याशी प्रमोद विज ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र दत्ता, उपाध्यक्ष राममेहर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

----------------

बिजली फुल, बिल होगा आधा : हुड्डा

कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रत्याशी ओप्रकाश जैन के समर्थन में संकल्प रैली को संबोधित किया। कांग्रेस के घोषणापत्र को पढ़कर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर बिजली फुल और बिल आधा होगा। जरूरतमंद तबके को हर माह 300 यूनिट फ्री होगी। जैन ने मंच से उम्र की दुहाई दी। हुड्डा ने पंडाल में बैठी भीड़ से कहा कि आपको जो पसीना आ रहा है, समझो गंगा नहा लिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले 24 घंटों में किसान और गरीबों का कर्जा माफ करेंगे। बुढ़ापा व विधवा पेंशन 5100 रुपये होगी। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट को भी खत्म करने का भरोसा दिया। पार्टी प्रत्याशी ओपी जैन ने मंच से दो बार अपनी उम्र 72 साल बताते हुए कहा कि जो भी जीवन बचा है, जनता की सेवा में लगाना चाहता हूं। उन्होंने मंच पर खड़े कांग्रेसियों से भी किसी गलती के लिए हाथ जोड़ कर क्षमा मांगी। उन्होंने अब तक के राजनीति करियर का जिक्र करते हुए कहा कि पांच बार निर्दलीय चुनाव लड़े। हुड्डा ने उन्हें मंत्री बनाया। विरोधियों पर कटाक्ष भी किया।

रैली को सुरेश गुप्ता, शौर्यवीर सिंह, सुरेंद्र दहिया व एडवोकेट राजेश कौशिक आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, धर्मपाल गुप्ता, सचिन कुंडू, ओमवीर पंवार, पूर्व पार्षद जय कुमार बिदल, प्रीति गुप्ता, मनोज वाल्मिकी, याकूब एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी