Asian Championship: 17 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि फोर का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन, इन प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है मेडल

अब तक पांच अंतरराष्ट्रीय और 47 राष्ट्रीय स्तर के पदकों के अलावा रिधि 41 जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत चुकी है। पिता मनोज बताते हैं कि देश की टाप आठ लड़कियों में सीनियर वर्ग में रिद्धि अपनी जगह बनाए हुए है

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:24 PM (IST)
Asian Championship: 17 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि फोर का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन, इन प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है मेडल
तीरंदाज रिद्धि फोर का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन

करनाल, जागरण संवाददाता। सफलता की उम्र नहीं होती केवल साधने की जरूरत है। छोटी उम्र में हवा का रुख भांपने वाली तीरंदाज रिद्धि फोर का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। हरियाणा की तरफ से ट्रायल देने वाली 17 वर्षीय रिद्धि फोर अब मुकाबले की तैयारी में जुट गई है। दशहरे पर पिता मनोज फोर के साथ खरीदारी कर रही रिद्धि फोर ने बताया कि 11 से 20 नवंबर को बांग्लादेश में होने वाली चैंपियनशिप के लिए वह 18 अक्टूबर को जमशेदपुर में कैंप में भाग लेंगी। इसके बाद 10 नवंबर को चार तीरंदाज सहित 16 खिलाड़ी बांग्लादेश के ढाका में आयोजित एशियन चैंपियनशिप मुकाबले के लिए जाएगी।

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का फर्स्ट रेंक में ही चयन

झारखंड के जमेशदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एशियन चैंपियनशिप ट्रायल के दौरान देश भर से खिलाड़ी पहुंचे। दो दिवसीय ट्रायल के दौरान करीब 340 खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल का प्रदर्शन किया। गुरुनानक खालसा कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिद्धि फोर फोर ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रेंक में ही चयन करवा लिया। बता दें कि छोटी उम्र में हवा की दिशा पर नियंत्रण करने वाली रिद्धि फोर का लक्ष्य 70 मीटर की दूरी पर पीला सर्कल रहता है।

अब तक पांच अंतरराष्ट्रीय और 47 राष्ट्रीय स्तर के पदकों के अलावा रिद्धि फोर 41 जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत चुकी है। पिता मनोज बताते हैं कि देश की टाप आठ लड़कियों में सीनियर वर्ग में रिद्धि अपनी जगह बनाए हुए है और रिद्धि पिछले 6 महीने से पुणे में आयोजित ओलिंपिक कैंप में हिस्सा ले चुकी है।

रिद्धि की उपलब्धि पर पिता मनोज फोर, माता पिकी रानी, भाई तेजस ने खुशी का इजहार किया है। गुरुनानक खालसा कालेज प्राचार्य मेजर सिंह ने बताया कि रिद्धि फोर फोर का उनके कालेज में नया दाखिला है लेकिन उनकी पहचान किसी से छिपी नहीं है। आठ साल की उम्र में तीरंदाजी करने वाली रिद्धि फोर का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन पूरे शहर के लिए खुशी की बात है।

chat bot
आपका साथी