12 घंटे बंद रहा समालखा का आश्रम फीडर

जीटी रोड पर गीता आश्रम के सामने 11 हजार वोल्ट की तार टूटने से कस्बे के आश्रम फीडर की बिजली दिनभर गुल रही। करीब 12 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई। लोगों के घरेलू और व्यवसायिक काम प्रभावित हुए। सुबह करीब सात बजे तार टूटा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:45 AM (IST)
12 घंटे बंद रहा समालखा का आश्रम फीडर
12 घंटे बंद रहा समालखा का आश्रम फीडर

जागरण संवाददाता, समालखा : जीटी रोड पर गीता आश्रम के सामने 11 हजार वोल्ट की तार टूटने से कस्बे के आश्रम फीडर की बिजली दिनभर गुल रही। करीब 12 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई। लोगों के घरेलू और व्यवसायिक काम प्रभावित हुए। सुबह करीब सात बजे तार टूटा था। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे मरम्मत नहीं हो सकी। दोपहर में बूंदाबांदी बंद होने के बाद भी मरम्मत में काफी समय लगा। शाम सात बजे के करीब सप्लाई चालू की गई तो कम वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे।

न्यू दुर्गा कालोनी के संदीप, जतिन, जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने से दिनभर पानी किल्लत से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक ओर अधिकारी शहर की लाइट 8 घंटे में मरम्मत करने के दावे करते हैं, दूसरी ओर उनके फीडर में 12 घंटे से बिजली नहीं है। एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर ट्रैफिक के कारण पुलिस की मदद लेनी पड़ी, जिससे मरम्मत में विलंब हुआ।

आफिसर कालोनी में बिजली से महरूम रहे लोग

जागरण संवाददाता, समालखा : वार्ड तीन स्थित आफिसर कालोनी के संजीव कौशिक, केशव राम, सूरत सिंह, नवीन, अनिता, स्वाति, सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके यहां शनिवार रात से बिजली की समस्या है। कई बार शिकायत केंद्र और अधिकारी को फोन किया। फिर भी समस्या बनी है। उन्होंने बताया कि उनकी जीटी फीडर से सप्लाई है। आसपास में सप्लाई नहीं आ रही है, लेकिन पावर हाउस से सप्लाई चल रही है। बिजली नहीं होने से कामकाजी लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। सोमवार को ड्यूटी पर जाना है। पीने के पानी की घोर समस्या हो गई है।

chat bot
आपका साथी