पेगासस जासूसी कांड पर बोले अशोक तंवर, कांग्रेस बताए उसे क्या डर है, भाजपा स्थिति स्पष्ट करे

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर अंबाला पहुंचे। पेगासस जासूसी मामले पर सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष दोनों को घेरा। कहा कि हरियाणा का युवा वर्ग उपेक्षित है। प्रदेश में तीसरे मोर्चा के गठन पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनका अपना भारत मोर्चा ही पहला मोर्चा है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:39 PM (IST)
पेगासस  जासूसी कांड पर बोले अशोक तंवर, कांग्रेस बताए उसे क्या डर है, भाजपा स्थिति स्पष्ट करे
अंबाला शहर में पत्रकारों से रूबरू होते डॉ. अशोक तंवर।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पेगासस जासूसी मामले में विपक्षी दलों और सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डॉ. अशोक तंवर ने अंबाला शहर के आम्रपाली रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान अशोक तंवर ने उन्होंने कहा कि पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस को किस बात का डर है, उसे भी वह सार्वजनिक कर देना चाहिए। इसके साथ ही सरकार इस मामले में स्थिति को स्पष्ट करे। उन्हाेंने अपना भारत मोर्चा के मकसद के बारे में बताया और कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को राजनीति में लाया जाएगा। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि संसद इन दिनों पूरी तरह से ठप हो चुकी है। जबकि कोई काम नहीं हो रहा है। कई राष्ट्रीय मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर चर्चा की जानी है। यदि इसी तरह से हालात रहे, तो इन मुद्दों पर कैसे चर्चा होगी।

प्रदेश का युवा वर्ग उपेक्षित

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का युवा वर्ग पूरी तरह से उपेक्षित हो चुका है। सरकार युवाओं को रोजगार आदि देने में नाकाम रही है। इन दिनों मानसून में प्रदेश भर के हालात बदतर हैं। सरकार विकास का दावा करती है, लेकिन हालात बता रहे हैं कि विकास के दावों में कितनी सच्चाई है।

विज और सीएम पर ली चुटकी

डॉ. अशोक तंवर ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज बता रहे हैं कि वह और सीएम अच्छे दोस्त हैं। आखिर ऐसा बताने की जरूरत क्या है। जरूरत है कि प्रदेश में विकास कार्य किए जाएं। प्रदेश में तीसरे मोर्चा के गठन पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनका अपना भारत मोर्चा ही पहला मोर्चा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी